फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त स्कूल संघ ने निकाला रोष मार्च, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Fri, 22 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल संघ द्वारा शहर में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के विरोध में शहर में रोष मार्च निकाला और एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार नवदीप नैन को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की। संघ ने इस ज्ञापन की प्रतियां प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, जिला उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजी हैं।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर संघ के प्रधान केएम स्कूल संचालक रमेश कुमार के नेतृत्व में डांगरा रोड स्थित स्कूल में महाराजा अग्रसैन स्कूल, डीएवी स्कूल, श्री दुर्गा महिला स्कूल, कोहिनूर स्कूल धारसूल कलां, आदर्श हाई स्कूल, एम डीएन स्कूल समैण सहित कई स्कूलों के प्रधानाचार्य व स्टाफ के सदस्य एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के चलने के कारण उनके स्कूलों का कार्य चौपट होकर रह गया है।

रमेश कुमार ने कहा कि चाहे उनके बसों व बिल्डिंग का टैक्स हो या फिर बसों व स्कूलों में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगवाकर लाखों रुपये खर्च करने की सरकारी नीति हो इन सब पर मान्यता प्राप्त स्कूलों को तो अमल करना पड़ता है। इसके विपरीत गैर मान्यता प्राप्त स्कूल सरकार की लिस्ट में न होने के कारण उन पर ऐसा कोई दबाव नहीं रहता।
विज्ञापन


सरकार की नजर में बंद हो चुके हैं ये स्कूल
एसडीएम के नाम दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि 2013 में हाईकोर्ट के आदेशनुसार टोहाना के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए थे। तब अधिकारियों ने लिखकर दिया था कि उन्होंने ऐसे स्कूलों पर नकेल कसते हुए बंद करवा दिया है। लेकिन वे स्कूल आज भी उसी तरह सरकार के नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें