फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जिले के तीन अस्पतालों में बुजुर्गों को लगेगी कोवैक्सीन की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण आज से शुरू होने जा रहा है। अब बुजुर्गों को कोरोना से बचाव का टीका लगेगा। इसके अलावा 45 से 59 साल के गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज भी आज से कोरोना टीकाकरण करवा सकेंगे। टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। आज पहले दिन जिले के तीन अस्पतालों में टीकाकरण के सेशन लगेंगे। इसमें दो निजी और एक सरकारी अस्पताल शामिल है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाकर बुजुर्ग टीकाकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फतेहाबाद में जयपुर बच्चों का अस्पताल, नागरिक अस्पताल और टोहाना में आरएमसी अस्पताल में कोरोना टीकाकरण के सेशन लगेंगे। निजी अस्पताल में टीकाकरण करवाने के लिए पात्रों को फीस चुकानी होगी। इसमें 150 रुपये टीकाकरण और 100 रुपये सर्विस चार्ज के चुकाने होंगे। उन निजी अस्पतालों में टीकाकरण होगा जो आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल है।
13820 डोज आई
जिले में अब तक कोविशिल्ड वैक्सीन की 13820 डोज आई है। इसके अलावा आठ हजार डोज कोवैक्सीन की आ चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग हेल्थ कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को कोविशिल्ड वैक्सीन लगा रहा है। बुजुर्गों को विभाग कोवैक्सीन की डोज लगाएगा।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगाएंगे डोज
कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस बार आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों को शामिल किया है। जिले में सात अस्पताल शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यहां पर फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी टीका लगाएंगे। अभी तक निजी अस्पतालों के कर्मचारियों को ट्रेनिंग नहीं दी गई है।
इनका होगा टीकाकरण
60 साल से ज्यादा उम्र वाले पात्र - 110000
सर्वे में सामने आए गंभीर बीमारी से पीड़ित - 55000
सरकारी स्वास्थ्य केंद्र - 29
आयुष्मान पैनल अस्पताल - 7
अब तक जिले में हुआ कोरोना टीकाकरण
कुल टीकाकरण - 7292
स्वास्थ्यकर्मियों को लगी पहली डोज - 4147
फ्रंटलाइन वर्करों को लगी पहली डोज - 1131
स्वास्थ्यकर्मियों को लगी दूसरी डोज - 2018
आयुष्मान भारत योजना पैनल में ये अस्पताल है शामिल
- आईक्यू अस्पताल फतेहाबाद
- जयपुर बच्चों का अस्पताल फतेहाबाद
- पारूल ईएनटी स्किन एवं लेजर सेंटर टोहाना
- राजन आई हार्ट एंव लेजर सेंटर टोहाना
- राजस्थान मेडिकल सेंटर टोहाना
- वधवा सर्जिकल अस्पताल फतेहाबाद
- बत्रा अस्पताल फतेहाबाद
कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। फिलहाल तीन अस्पतालों में सेशन लगाए जाएंगे। पोर्टल में कुछ बदलाव हो रहे है सुबह तक शुरू हो जाएगा। लोगों से अपील है कि घर पर अगर कोई बुजुर्ग है तो टीकाकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें