फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समैण गांव में दूध का भाव 100 रुपये लीटर, भाजपा-जजपा नेताओं के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव समैण में सामुदायिक केंद्र में किसान आंदोलन के समर्थन में ग्रामीणों की बैठक हुई। इस बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तीन बड़े फैसले लिए। ग्रामीणों ने किसान आंदोलन में सहयोग न करने वाली भाजपा व जजपा के किसी भी नेता को गांव में न घुसने देने का एलान किया। ग्रामीणों ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने व दूध के दाम 100 रुपये प्रति लीटर करने के निर्णय को भी लागू करने का एलान किया।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सरकार के समर्थित नेताओं का प्रवेश बैन किया गया था, लेकिन कुछ दिन पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह बबली गांव में चुपके से आए थे। इसका कमेटी को पता नहीं चला। यदि दोबारा वे गांव में आते हैं तो उनका खुलकर विरोध किया जाएगा, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। बिजली निगम द्वारा छापे मारी व स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी की जा रही है। यदि कोई भी बिजली कर्मचारी या अधिकारी गांव में आता है तो उसका भी विरोध किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि दिल्ली किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर आए फैसले के अनुसार दूध के रेट को भी बढ़ाकर 100 रुपये प्रति लीटर किया जाएगा। जो भी निर्देश वहां से आएंगे, उसका पालन किया जाएगा। बलवंत प्रधान ने बताया कि जो नेता किसान का साथ नहीं दे रहे, वे गांव में सुख दुख में भी न आएं। उन्हें किसी कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें