फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद नगर परिषद कर्मचारी धरने पर: शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, कार्यलय में कामकाज पूरी तरह से ठप

Thu, 14 Dec 2023 11:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो दिन के लिए शुरू हुई हड़ताल को लेकर संघ के सदस्यों ने किसी भी ब्रांच में कामकाज शुरू नहीं होने दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के ईकाई प्रधान नरेश राणा बताया कि वीरवार से सभी कर्मचारी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल पर है और कामकाज पूरी तरह ठप्प है।
विज्ञापन
शहर में फैला कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद नगर परिषद के कर्मचारी वीरवार को मांगों को लेकर दो दिन के लिए हाजिरी लगाकर धरने पर बैठ गए है। नगर परिषद कर्मचारियों के धरने पर बैठने से शहर में सफाई नहीं हुई और न ही डोर टू डोर कचरा  उठान हुआ है। कर्मचारियों के धरने पर बैठने से करीब 35 टन कचरा एकत्रित हो गया है। नगर परिषद की अन्य ब्रांचों में भी कामकाज ठप है।

विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो दिन के लिए शुरू हुई हड़ताल को लेकर संघ के सदस्यों ने किसी भी ब्रांच में कामकाज शुरू नहीं होने दिया। इसके चलते नगर परिषद की गृहकर शाखा, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, बिल्डिंग ब्रांच में कामकाज बंद है। इसके अलावा कार्यकारी अभियंता की ब्रांचों में काम पूरी तरह से बंद है। वीरवार को कार्यालय में गृहकर भरने पहुंचे लोगों को खाली कुर्सियां देखकर वापस लौटना पड़ा।

दमकलकर्मी भी हड़ताल में शामिल, इमरजेंसी सेवाएं जारी 
दमकलकर्मी भी हड़ताल में शामिल हुए है। लेकिन दमकल विभाग की इमरजेंसी सेवाएं जारी है। अगर कहीं आगजनी की घटना होती है तो दमकलकर्मी पहुंचेगे।

इन मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी
नगरपालिका कर्मचारी संघ के ईकाई प्रधान नरेश राणा बताया कि वीरवार से सभी कर्मचारी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल पर है और कामकाज पूरी तरह ठप्प है। उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य सरकार की तानाशाही और बर्बरता एवं राज हट की भेंट चढ़ रहा है। जिला वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश लोट और जिला सचिव विजय ढाका ने कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में 5000 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों का रोजगार हठीली सरकार ने छीन लिया है। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौते को लागू करवाने, नो वर्क नो पे के काले कानून के खिलाफ तथा 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान करने के लिए होने वाली टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें