फतेहाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय
फतेहाबाद। प्रदेश में लिंगानुपात को लेकर अगस्त माह तक दूसरे स्थान पर रहा जिला अब पिछड़ गया है। जिले में लड़कों के मुकाबले कम बेटियां जन्मीं हैं। जिले का लिंगानुपात इस साल जनवरी से लेकर सितंबर माह तक का 924 रहा है, जबकि अगस्त माह में ये 937 था और इससे पहले जुलाई माह में 931 था। लेकिन इस बार एक हजार लड़कों के पीछे 924 लड़कियों ने जन्म लिया है।
हालांकि वर्ष 2022 में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रह चुका है। जिले का लिंगानुपात 950 रहा था। इस उपलब्धि पर जिले को पांच लाख का नकद पुरस्कार भी मिल चुका है। हालांकि इस बार कम हुए लिंगानुपात से अफसरों को भी झटका लगा है। पिछले दिनों विभाग ने गर्भ में भ्रूण लिंग जांच को लेकर बठिंडा में भी छापे मारे थे। इससे पहले टीमें यूपी, पंजाब के कई जिलों में छापे मार चुकी हैं। संवाद
प्रदेश के जिलों का सितंबर माह तक ये रहा है लिंगानुपात
जिला लड़के लड़कियां लिंगानुपात
पलवल 10729 10095 941
पंचकूला 4780 4458 933
जींद 7393 6868 929
यमुनानगर 9023 8368 927
नूंह 22349 20659 924
फतेहाबाद 6102 5639 924
सिरसा 7732 7129 922
झज्जर 4304 3963 921
पानीपत 11679 10748 920
कुरूक्षेत्र 5651 5200 920
कैथल 6264 5733 915
अंबाला 6993 6399 915
रेवाड़ी 6916 6316 913
हिसार 13589 12403 913
फरीदाबाद 18647 16880 905
करनाल 10226 9195 899
गुरुग्राम 19115 17155 897
भिवानी 7419 6619 892
चरखी दादरी 2234 1989 890
सोनीपत 9928 8826 889
रोहतक 13033 11396 874
महेंद्रगढ़ 4943 4295 869
कुल 209049 190333 910
जिले का ये रहा है पिछले सालों में लिंगानुपात
वर्ष लिंगानुपात
2015 894
2016 923
2017 912
2018 893
2019 924
2020 937
2021 898
2022 950
कोट
लिंगानुपात कुछ कम हुआ है। जिला छठे स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले दिनों बठिंडा में भी छापा मारा था। गर्भ में भ्रूण लिंग जांच को लेकर विभाग लगातार लगातार दूसरे प्रदेश के जिलों में भी छापे मार रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
-डॉ. निरपाल, उप सिविल सर्जन