फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: भट्टू पंचायत समिति की ज्योति और नागपुर की गुरप्रीत कौर बनीं चेयरपर्सन, सर्वसम्मति से हुआ चयन

Thu, 22 Dec 2022 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद प्रशासन द्वारा भट्टू व नागपुर में चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन पद के लिए गुरुवार को चुनाव बैठक बुलाई गई थी। भट्टू में आरटीए सचिव संजय बिश्नोई जबकि नागपुर में भूना बीडीपीओ अंचल भास्कर की अध्यक्षता में चुनाव हुए।
 
विज्ञापन
नागपुर की चेयरपर्सन गुरप्रीत कौर को बधाई देते रतिया विधायक लक्ष्मण नापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद की भट्टू और नागपुर पंचायत समिति की चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन पद के लिए सर्वसम्मति बन गई है। भट्टू पंचायत समिति में वार्ड नंबर 14 की सदस्य ज्योति को चेयरपर्सन व वार्ड नंबर चार के सदस्य बंसीलाल को उपप्रधान बनाया गया है। वहीं, नागपुर पंचायत समिति में वार्ड नंबर 5 की सदस्य गांव हुक्मांवाली निवासी गुरप्रीत कौर को चेयरपर्सन जबकि वार्ड नंबर के सदस्य गांव तामसपुरा निवासी कुलदीप सिंह को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। दोनों ही पंचायत समिति में सर्वसम्मति से सदस्यों ने चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन का चुनाव किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा भट्टू व नागपुर में चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन पद के लिए गुरुवार को चुनाव बैठक बुलाई गई थी। भट्टू में आरटीए सचिव संजय बिश्नोई जबकि नागपुर में भूना बीडीपीओ अंचल भास्कर की अध्यक्षता में चुनाव हुए। भट्टू पंचायत समिति के 21 सदस्य जबकि नागपुर पंचायत समिति के 15 सदस्य हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें