फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप दफ्तर के बंद पड़े कमरे में धूल फांक रहे हजारों प्रॉपर्टी टैक्स के बिल

Mon, 27 Feb 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
नप कार्यालय में प्रोपटी टैक्स भरने के लिए आए लोगों की लगी लाइनें। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 प्रॉपर्टी टैक्स के बिल नहीं मिलने की शिकायत करने वाले हजारों उपभोक्ता निकट भविष्य में भी घर बैठे बिल मिलने की उम्मीद ना रखें। कम से कम नगर परिषद की बड़ी लापरवाही को देखकर तो ऐसा ही लगता है। नगर परिषद से लाखों रुपये का टेंडर हासिल कर प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे और बिल डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनी और नगर परिषद अधिकारियों की ढिलाई के चलते हजारों लोगों के  प्रॉपर्टी टैक्स बिल नगर परिषद कार्यालय के ही एक बंद पड़े कमरे धूल फांक रहे हैं। मामले के सामने आते ही नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल और ईओ ओपी सिहाग इस मामले में बचाव में आ गए हैं। दोनों ने ये तो माना कि अभी तक सारे बिल नहीं बांटे जा सके हैं और इसलिए संबंधित फर्म की 75 फीसदी पेमेंट फिलहाल रोक दी गई है। इस बीच ये भी जानकारी आई है कि 25 फीसदी छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स भरने की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


25 हजार इमारतें रजिस्टर्ड की गई थी हालिया सर्वे में
नगर परिषद द्वारा हाल ही में एक निजी कंपनी से शहर का सैटेलाइट और मैनुअल सर्वे कराया गया था। इस सर्वे के आधार पर फतेहाबाद शहर में लगभग 25 हजार के करीब इमारतों की सूची तैयार की गई जिसके आधार पर प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे और बाद में इसके बिल तैयार होने थे। इससे पहले नगर परिषद के पास महज 12 हजार इमारतों का ही डाटा उपलब्ध था। अब निजी कंपनी द्वारा लिए गए टेंडर में ये बात स्पष्ट रूप से अंकित थी कि उक्त कंपनी को सर्वे के बाद प्रॉपर्र्टी टैक्स के बिल भी बांटने होंगे। हालांकि प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे को तीन माह बीतने के बाद भी अभी तक संबंधित फर्म पूरे शहर में बिल बांटने का काम नहीं कर पाई है। ऐसे में हजारों की तादाद में प्रॉपर्टी टैक्स बिल अभी तक लोगों को मिले ही नहीं हैं तो उनकी पेमेंट आने का तो सवाल ही नहीं उठता है। हालांकि नगर परिषद ईओ इस बात से इत्तफाक नहीं रखते। उनके अनुसार अब तक लगभग 13-14 हजार बिल बंट चुके हैं लेकिन समय सीमा बारे पूछे जाने पर उनके पास जवाब नहीं था।

31 मार्च तक बढ़ी प्रॉपर्टी टैक्स में मिली छूट की समय-सीमा
टैक्स में 25 फीसदी छूट की समय सीमा को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। पहले ये सीमा 28 फरवरी तक थी। लेकिन अब ताजा आदेशों के तहत उपभोक्ता अब 25 फीसदी छूट के साथ 31 मार्च तक अपना टैक्स भर सकेंगे। सोमवार सुबह तक ऐसे कोई आदेश ना आने के चलते लोगों की भारी भीड़ नगर परिषद कार्यालय में बिल भरने के लिए पहुंची हुई थी। भारी भीड़ के चलते नप कर्मचारियों ने चार अलग-अलग काउंटर बनाकर लोगों के बिल भरे। इसके चलते नप काउंटरों पर प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों की लंबी-लंबी कतारें लगी दिखी। लेकिन इस बीच कैशलेस व्यवस्था का दंभ भरने वाले प्रशासन अब तक नप में पीओएस मशीनें नहीं लगा सका है। जिसके चलते लोगों को अतिरिक्त एक प्रतिशत का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का टोटा, नप प्रधान खुद ठीक कर रहे प्रॉपर्टी टैक्स बिल की गलतियां
नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स बिल भरने का काम एकाएक बहुत ज्यादा बढ़ गया है जिसके चलते अधिकतर कर्मचारी इसी काम में लगा देने के बावजूद काम का बोझ कम नहीं हो पाया है। हालात इस कदर गंभीर हो चले हैं कि प्रॉपर्टी टैक्स बिल में आई गलतियों को दूर करने के लिए खुद नप प्रधान दर्शन नागपाल साथी पार्षदों राजेश, राजकुमार सैनी एवं राकेश गंभीर के साथ अपने कार्यालय में मोर्चा खोलकर बैठ गए हैं। सोमवार को भी सारा दिन नप अध्यक्ष अपने साथी पार्षदों के साथ सारा दिन प्रॉपर्टी टैक्स बिलों में आई गलतियों को ठीक करते दिखे।

काफी संख्या में बिल नहीं बंट सकेे हैं, इसका पता है। इसलिए अभी तक संबंधित कंपनी की 75 फीसदी पेमेंट रोक ली गई है। जब तक बिल नहीं बंट जाते, तब तक उनको पेमेंट नहीं की जाएगी। कर्मचारियों की कमी के चलते मुझे और साथी पार्षदों को भी प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों को ठीक करने में जुटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद।

लगभग 25 हजार के करीब इमारतें इस सर्वे में रजिस्टर्ड की गई हैं। इसमें से लगभग 13-14 हजार बिल बंट चुके हैं। बाकी बिल भी जल्दी भेज दिए जाएंगे।
-ओपी सिहाग, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें