फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी फसल काटकर बेटियों के लिए बना दिया ट्रैक

Mon, 27 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव की लडकियां खेल ट्रैक पर अभ्यास करती हुई - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव जांडली खुर्द की दर्जनों बेटियां पुलिस में भर्ती होने के लिए खेल स्टेडियम के अभाव में खेतों के बीच ट्रैक बनाकर अभ्यास कर रही हैं। उनके पुलिस में भर्ती होने के सपने को साकार रूप देने के लिए पूर्व सैनिक सूबे सिंह पूनियां ने अपनी फसल पकने से पहले ही बेटियों के लिए अभ्यास हेतु काट डाली।
विज्ञापन

गांव जांडली खुर्द से करीब एक किमी दूर खेतों में ट्रैक बनाकर अपना अभ्यास पूरा करने के लिए जुटीं मोनिका, आरजू, पूजा, आरती और रेखा ने बताया कि उन लोगों ने पुलिस में भर्ती के लिए कई महीने पहले आवेदन किया था। इसकी प्रक्रिया चल रही है। लड़कियों ने बताया कि उन्हें नियमानुसार अब फिजिकल टेस्ट क्लियर करना है। इसके लिए पांच किमी दौड़ प्रतिदिन के हिसाब से अभ्यास कर रही है। गांव में खेल स्टेडियम जैसी कोई सुविधा नहीं होने के चलते कई बच्चे खेल में पिछड़ जाते हैं। यही नहीं सेना और पुलिस की भर्तियों में भी दौड़ को क्लियर नहीं कर पाते हैं। ग्राम पंचायत जांडली खुर्द के सरपंच सीमा देवी, सहकारी को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन कृष्णकुमार पूनियां, कोटा पब्लिक स्कूल जांडली खुर्द के प्रिंसिपल भावना वशिष्ठ, सरपंच प्रतिनिधि विक्रम सिंह, पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह, नंबरदार अमरचंद, रणधीर सिंह पूनिया आदि ने मुख्यमंत्री से जांडली खुर्द में खेल स्टेडियम बनाने की मांग की है ।

सैनिक के जज्बे को सलाम
जांडली खुर्द निवासी सूबे सिंह पूनियां पिछले साल 31 मार्च को सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। तभी से ही उन्होंने गांव के बेटे और बेटियों को सेना और पुलिस में नौकरी दिलाने की ठान ली थी। उन्होंने अप्रैल में किसान सीताराम पूनियां से 20 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन एक वर्ष के लिए पट्टे पर ली थी। अब इसी जमीन पर खड़ी फसल को काटकर उन्होंने बेटियों के लिए ट्रैक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें