फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 डिग्री तापमान में फिर तपा फतेहाबाद, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
फतेहाबाद में गर्मी के कारण सुनसान दिखाई देती सड़क। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्री मानसून की बरसात के बाद एक बार फिर मौसम खुश्क हा गया है और गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भी फतेहाबाद में तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। 39 डिग्री तापमान में फिर फतेहाबाद तपा और सड़कें सुनसान दिखीं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तपिश बढ़ेगी और 29 जून को बारिश होने की संभावना है। रविवार को हालांकि छुट्टी का दिन था, इसलिए दोपहर के समय लोग घरों के बाहर नहीं निकले। सूर्यदेव के छिपने के बाद ही बाजारों में थोड़ी चहल पहल दिखाई दी।
विज्ञापन

रविवार को भी फतेहाबाद में सूर्यदेव की तपिश साफ देखने को मिली। फतेहाबाद शहर में सुबह से ही सूर्यदेव ने अपना प्रकोप दिखाना आरंभ कर दिया। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने घरों में ही दुबके रहना अधिक पसंद किया। दोपहर के समय तो सभी बाजार व सड़कें सुनसान दिखाई दिए। शाम होने के बाद ही लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब समझा। रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 39 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस आंका गया है। वहीं साढ़े 10 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। शहर में आद्रर्ता का मानक 32 फीसदी रहा। जिस कारण लोग उमस से भी परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून तक मौसम खुश्क रहेगा। 29 जून को बारिश की संभावना है और इसके बाद तापमान में गिरावट संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें