फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद से वाया भूना-उकलाना से सूरेवाला चौक तक फोरलेन का प्रस्ताव खारिज

Sat, 04 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद से भूना के रास्ते सूरेवाला चौक जाने वाली सड़क, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन



एक बहुत बड़ी परियोजना फतेहाबाद जिले के हिस्से आते-आते रह गई है। हिसार से सिरसा के डबवाली तक फोरलेन परियोजना में फतेहाबाद पहले से ही था, अगर विधानसभा में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के प्रस्ताव को सरकार मान लेती तो फतेहाबाद से चंडीगढ़ रोड़ भी फोरलेन परियोजना के दायरे में आ जाता। विधानसभा में फतेहाबाद के इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने वीरवार शाम एक प्रस्ताव रखा जिसमें उन्होंने फतेहाबाद से वाया भूना होते हुए सूरेवाला चौक तक की सड़क को फोरलेन करने की मांग रखी। लेकिन सदन में भाजपा सरकार के लोकनिर्माण मंत्री राव नरवीर ने तकनीकी कारणों का हवाला देते इस मांग को सिरे से ही खारिज कर दिया। फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने इसकी पुष्टि की है।


विधानसभा में इन प्वाइंट्स के आधार पर दौलतपुरिया ने रखी मांग
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान जब फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने फतेहाबाद से भूना होते सूरेवाला चौक तक सड़क को फोरलेन बनाने के लिए ये कहते हुए मांग रखी कि इस सड़क के बनने से लोगों के लिए चंडीगढ़ और कुरुक्षेत्र जैसे धार्मिक पर्यटन स्थल पर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा चंडीगढ़ और जीटी बेल्ट के जिलों से कनेक्टविटी बढ़ेगी तो फतेहाबाद के लिए भी औद्योगिक विकास के रास्ते खुल सकते हैं। इसके अलावा फोरलेन बनने से यहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो सकेंगे क्योंकि फोरलेन में आवारा पशुओं के आने की संभावना भी काफी कम हो जाती है। विधायक के प्रस्ताव का सबसे पुख्ता प्वाइंट ये रहा था कि सूरेवाला चौक से आगे जब सड़क फोरलेन हो रही है तो इसे आगे भी मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन



इस कारण से लोकनिर्माण मंत्री ने खारिज की फतेहाबाद-भूना-उकलाना फोरलेन सड़क की मांग
विधानसभा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया की जोरदार पैरवी के बावजूद सदन में मौजूद लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ने ये कहते इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया कि फतेहाबाद से भूना होते हुए सूरेवाला चौक तक सड़क फोरलेन करने में तकनीकी खामी है। मंत्री नरबीर के अनुसार इस सड़क पर ट्रैफिक अभी काफी कम है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जिस सड़क पर तकरीबन 20 से 22 हजार वाहन रोजाना गुजरते हों, उस सड़क को फोरलेन किया जा सकता है। लेकिन फतेहाबा से भूना-उकलाना होते हुए सूरेवाला चौक तक अभी महज 12-13 हजार वाहनों का ही आना-जाना है। इसी के चलते ये प्रस्ताव खारिज करना होगा। सूरेवाला चौक से आगे हिसार और बरवाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन भी जुड़ जाते हैं जिससे उस सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन



मैंने अपने स्तर पर प्रयास किया और बाकायदा विधानसभा में फतेहाबाद से भूना-उकलाना होते सूरेवाला चौक तक सड़क को फोरलेन करने की मांग रखी लेकिन सरकार इस क्षेत्र का विकास करने के लिए गंभीर नजर नहीं आती। अन्यथा कोई कारण नहीं लगा कि जब सूरेवाला चौक से आगे सड़क फोरलेन हो रही है तो इसे बढ़ाकर महज 50 किलोमीटर आगे करने में क्या दिक्कत होगी।
-बलवान सिंह दौलतपुरिया, इनेलो विधायक, फतेहाबाद ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें