फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: किसानों ने उपतहसील पर जड़ा ताला, कर्मचारियों को निकाला बाहर, मुआवजा मिलने पर ही ताला खोलने पर अड़े

Mon, 12 Feb 2024 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

किसानों ने कहा कि उनके खातों में मुआवजे की राशि पहुंचने तक उपतहसील का ताला नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि उनका धरना नियमित रूप से चलता रहेगा।
 
विज्ञापन
जाखल में उप तहसील कार्यालय पर ताला लगाते हुए किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र में मुआवजे की मांग के लिए कई किसान सात फरवरी से उप तहसील कार्यालय जाखल में बेमियादी धरना दे रहे हैं। इसके बावजूद सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


इस कारण कार्यालय के कर्मचारियों को बाहर बैठ कर काम करना पड़ा। एसडीएम टोहाना एवं जिला राजस्व अधिकारी और किसानों के बीच लंबी वार्ता चली लेकिन किसानों अपनी मांग पर अड़े रहे। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भदोरिया, टोहाना डीएसपी शमशेर सिंह, नायब तहसीलदार परमजीत सिंह, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसान संगठन पगड़ी संभाल जट्टा के राज्य कनवीनर मनदीप सिंह नथवान, ब्लॉक प्रधान लाभ सिंह, उप प्रधान जग्गी व टोहाना ब्लॉक प्रधान मंजीत सिंह पुरन माजरा महल ने बताया कि जुलाई 2023 में आई बाढ़ से जाखल खंड के कई किसान प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन


किसान लंबे समय से मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग कर रहे थे लेकिन सरकार उनकी जायज मांग की अनदेखी कर रही है।
ये बोले एसडीएम
प्रतीक हुड्डा ने कहा कि किसानों के मुआवजे की समस्या जल्द सुलझा ली जाएगी। उपतहसील पर तालाबंदी के सवाल पर उन्होंने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी बात पर अड़े हैं। आमजन को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें