उत्तर भारत में भूकंप की अफवाह के चलते शनिवार रात रतिया क्षेत्र के लोग भी रविवार सुबह 4 बजे गलियों में निकल आए। हालांकि सुबह के समय किसी तरह के भूकंप नहीं आने की सूचना पर लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल, सोशल मीडिया पर शनिवार आधी रात को यह प्रचार हुआ कि रविवार सुबह 4 से 5 बजे क्षेत्र में भूकंप आने वाला है।
इससे भयभीत रतिया शहर के शक्ति नगर, मढ़ कॉलोनी, टिब्बा कॉलोनी, नहर कॉलोनी सहित शहर भर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी इस अफवाह ने जोर पकड़ लिया। गुरुद्वारो में मुनादी तक चर्चाएं होने से हड़कंप मच गया। लोग अलसुबह गलियों में आकर अलाव पर बैठ गए लेकिन बाद में यह मात्र अफवाह निकली।