फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 20 करोड़ में तैयार होगा चार मंजिला नया बस अड्डा

Sun, 05 Feb 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद का वर्तमान बस अड्डा । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमित रूखाया ।
विज्ञापन

नए साल में शहर को एक के बाद एक नए तोहफे मिल रहे हैं। इसी कड़ी में अगला नाम फतेहाबाद के नए बस अड्डे का शामिल होगा। सरकार ने इसके लिए लोकनिर्माण विभाग को ग्रांट जारी कर दी है। हिसार रोड पर प्रस्तावित नया बस अड्डा अब 20 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इससे पहले ये लागत 11 करोड़ की थी। लेकिन डिजाइन बदलने के बाद इसे चार मंजिला का फाइनल किया गया था। इसी कारण से लगभग नौ करोड़ की लागत में इजाफा हुआ है। लोकनिर्माण विभाग इसी सप्ताह नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए टेंडर कॉल कर सकता है और अगर सब कुछ प्रशासन के हिसाब से हुआ तो मार्च तक बस स्टैंड का निर्माण शुरू हो सकता है।

चार मंजिला होगी इमारत, दो मंजिला कामर्शियल गतिविधियों के लिए आरक्षित
पहले की योजना के तहत हिसार रोड पर सेक्टर पांच में प्रस्तावित नए बस अड्डे को तीन मंजिला बनाया जाना था, लेकिन अब इसे चार मंजिला बनाने का ऐलान किया गया है। हालांकि इसके लिए अब जगह भी पहले से कम कर दी गई है। शुरुआत में 12 एकड़ में बनना था लेकिन अब इसे आठ एकड़ में बनेगा। डिजाइन के मुताबिक चार मंजिला बस अड्डे में दो मंजिल कामर्शियल इस्तेमाल के लिए दिए जाएंगे। इनमें कोई दफ्तर या कॉम्पलेक्स बनाकर किराए पर दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए बस अड्डे से होंगे ये फायदे
1. शहर के अंदर रोडवेज की बसें नहीं आएंगी तो शहर पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा।
2. हिसार रोड पर आबादी की घनत्व बढ़ेगा और प्रापर्टी दामों में तेजी आने की संभावना है।
3. लोकल ट्रांसपोर्ट के नए साधन आएंगे, जिनमें सिटी बस और आटो शामिल हैं।
4. अधिकतर बसें मिनी बाईपास से निकलेंगी तो निकट भविष्य में मिनी बाईपास को चौड़ा होने की संभावना है।

बस अड्डे के अंदर होंगी ये सुविधाएं
1. 100 से 150 बसों की पार्किंग व्यवस्था
2. लगभग एक एकड़ की वर्कशॉप
3. पूर्णतया वातानुकूलित बिल्डिंग
4. यात्रियों की सुविधाओं के लिए पूर्णतया डिजिटल डिस्पले बोर्ड
5. ऑनलाइन बुकिंग के लिए व्यवस्था

हिसार पर बस अड्डा बनाए जाने के लिए सरकार से ग्रांट आ चुकी है। इसी सप्ताह इसका टेंडर कॉल किया जाएगा। अगर सब कुछ सही रहा तो निर्माण मार्च तक शुरू होने की संभावना है। बस अड्डे के लिए अब 20 करोड़ की लागत तय की गई है। जगदीश मेहता, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग, फतेहाबाद ।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें