फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत सिरसा लोकसभा क्षेत्र के ग्रैंड फिनाले की सभी प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। तीसरे दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता हरकोफेड के चेयरमैन वेद फूलां ने की। इस दौरान कबड्डी खेल के दोनों वर्गाें में फतेहाबाद का दबदबा रहा।
तीसरे दिन के खेल में 48 किलोग्राम भार वर्ग में टोहाना की मानसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टोहाना की ही नवप्रीत ने द्वितीय व नरवाना की चाखू ने तृतीय स्थान हासिल किया। 54 किलोग्राम भार वर्ग में नरवाना की ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी वर्ग में टोहाना की अनु द्वितीय स्थान पर रहीं। 57 किलोग्राम भार वर्ग में टोहाना की पिंकी ने प्रथम, कालांवाली की वंशिका द्वितीय व नरवाना की ज्योति तृतीय स्थान पर रही। 70 किलोग्राम में टोहाना की पूजा प्रथम, नरवाना की सुजाता द्वितीय व स्मृति तृतीय स्थान पर रही।
वॉलीबाल के पुरुष वर्ग के मुकाबले में टोहाना ने प्रथम व फतेहाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल के महिला वर्ग के मुकाबले में फतेहाबाद ने प्रथम व नरवाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट के महिला वर्ग के मुकाबले में नरवाना ने प्रथम व टोहाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी के पुरुष वर्ग के मुकाबले में फतेहाबाद ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के महिला वर्ग के मुकाबले में फतेहाबाद ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह फुटबॉल के पुरुष वर्ग के मुकाबले में फतेहाबाद ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल के महिला वर्ग के मुकाबले में सिरसा ने प्रथम व ऐलनाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एमएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण सिंह, राजेंद्र बीडीपीओ, डीएसओ विष्णुदास, एईओ अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
-
सुशासन दिवस पर खेला जाएगा क्रिकेट के पुरुष वर्ग का फाइनल
तीन दिन तक एमएम कॉलेज में करीब आठ खेलों के विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिता हुई। निदेशक गौरी शंकर साहू ने बताया कि क्रिकेट के पुरुष वर्ग को छोड़कर सभी प्रतियोगिताएं समाप्त हो गई हैं। इसके पुरुष वर्ग के फाइनल का आयोजन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर होगा। इस दिन क्रिकेट का फाइनल नरवाना और रानियां टीम के बीच खेला जाएगा।
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान खेलते हुए खिलाड़ी। संवाद