फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी मोहल्ले के पांच घरों में मिला डेंगू का लारवा, हड़कंप

Sat, 05 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रेमनगर में डेंगू से महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। विभाग के एसएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर की कई कालोनियों का सर्वे किया। इस सर्वे में टीम को कई घरों से डेंगू का लारवा भी मिला, जिन्हे मौके पर ही दवा डालकर नष्ट करवा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो शहर के सैकड़ों आशंकित डेंगू मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती है जिनकी प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रही है। ऐसे में शहर वासियों ने विभाग से दोबारा फॉगिंग करवाने की मांग की है।

गौरतलब है कि वीरवार को प्रेमनगर निवासी 22 वर्षीय गजल की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। उसका एक भाई भी बुखार से पीड़ित है और उसका इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है। बताया गया है कि उसके भाई को भी डेंगू की ही शिकायत है।   चिकित्सक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रोजाना दर्जनों बुखार पीड़ित मरीज आ रहे हैं, जिनके प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहे हैं। उनकी मानें तो कई मरीजों का डेंगू टेस्ट भी पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
1. घरों में साफ पानी इकट्ठा न होने दें।
2. डेंगू मच्छर दिन में ही काटता है, रात के साथ दिन में भी ज्यादा सावधानी रखें।
3. ज्यादा उड़ने में असमर्थ होने के चलते पैर और हाथों पर ही डंक मारता है, ऐसे में शरीर को ढक कर रखें।

क्या कहते है एसएमओ।
एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि विभाग के पास डेंगू आशंकित महिला की मौत की सूचना के बाद से दो एएनएम सुदेश व कर्मजीत के नेतृत्व में एवं जाखल से 6 एएनएम बुलाकर प्रेमनगर, सैनी मोहल्ला, बाजीगर मोहल्ला आदि का सर्वे करवाया गया। सैनी मोहल्ले के पांच घरों में डेंगू का लारवा मिला था, जिसे विभाग की टीम ने दवाई डालकर नष्ट कर दिया। इसी तरह कुछ घरों में कूलर आदि में पानी मिला जिसे तुरंत खाली करवाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें