अपेक्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मनाए जा रहे अपैक्स हाइजीन वीक के अंतर्गत स्वच्छ शहर-स्वच्छ नागरिक अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया। अपेक्स पब्लिक स्कूल के छात्रों की निकाली गई रैली को नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल, उपप्रधान सुनीता रत्ति, ओपी सिहाग, पार्षद गुरचरण दास, सुखविंद्र धुड़िया और अपैक्स स्कूल के प्रबंधक सतीश चराईपौत्रा और चंद्र चराईपौत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूल के छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने विभिन्न बैनरों पर लिखे स्लोगनों के द्वारा शहर के नागरिकों को स्वच्छता के महत्व को दर्शाया।
रैली को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य शहर के नागरिकों को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनाना था, ताकि प्रत्येक नागरिक समाज को साफ-सुथरा रख सकें। यह अभियान सतीश कॉलोनी, मातूराम कॉलोनी में चलाया गया।
इस अवसर पर स्कूल में पौधा रोपण भी किया। इस दौरान पार्षद सौरभ मेहता, सुरेंद्र मिढा, गुरचरण दास, विनोद रत्ति, महेश मक्कड़, सोनू कुक्कड़, राजेश खटक, अर्जुन लोट, राजेश जांगड़ा और स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य मौजूद थे।