फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम 10 को रखेंगे कॉलेज की आधारशिला

Thu, 09 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 10 फरवरी को राजकीय कॉलेज भूना की आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। राजकीय कॉलेज भूना के हॉल में कार्यक्रम होगा। इसके लिए हॉल में ही विडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए हाई स्पीड इंटरनेट, मल्टीमीडिया उपकरण और बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। हॉल के एक तरफ शिलान्यास पत्थर स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र से ही बटन दबाकर राजकीय कॉलेज भूना का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक टोहाना एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसी दिन कुरुक्षेत्र से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 13 जिलों के 22 सरकारी कॉलेजों की आधारशिला रखने जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें