फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप अफसरों ने चलाया सफाई अभियान

Sat, 16 Jul 2016 12:40 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
टोहाना में सफाई अभियान की शुरूआत करते विभाग के अधिकारी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर परिषद के जेई हवा सिंह के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित बीईओ कार्यालय के बाहर पुराने अस्पताल में बने निशुल्क पार्किंग स्थल पर सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी मशीन से वहां पड़े गंदगी के ढेरों को हटाया गया। इस दौरान उनके साथ आए विभाग के कर्मी व नगर पार्षद प्रतिनिधि राकेश सैनी ने सुचारू रूप से सफाई करवाने के बाद आस-पास के लोगों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां सफाई होती है, वहां किसी भी प्रकार की बीमारी से छुटकारा मिलता है। उन्होंने वार्डवासियों से कहा कि  जिस तरह से अपने घरों में सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान दिया जाता है, उसी तरह घर के आस-पास गली मोहल्लें में भी सफाई व्यवस्था को भी बनाए रखें। इस दौरान सफाई इंचार्ज अजायब सिंह, सफाई दरोगा महेंद्र, समाजसेवी भीम जांगडा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें