फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद शहर का अटका विकास, पार्षद बाहर, सदन की बैठक स्थगित

Wed, 06 Nov 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर का विकास एक बार फिर से अटक गया है। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को होने वाली सदन (हाउस) की बैठक नहीं होगी। नगर परिषद के कुछ पार्षदों के शहर से बाहर होने का हवाला देकर बैठक को रद्द कर दिया गया है। इस कारण बैठक का एजेंडा भी तैयार नहीं किया गया है। अगली बैठक की तिथि अभी तय नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

पार्षदों की मांग पर नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने छह नवंबर की बैठक प्रस्तावित की थी। नगर परिषद कर्मचारियों ने एजेंडे भी तैयार करना शुरू कर दिया था लेकिन अब कुछ पार्षदों के निजी कारणों से बाहर होने के कारण बैठक रद्द की गई है। इस कारण एजेंडा बनाने के कार्य को रोक दिया गया है।

10 माह से नहीं हो सकी है बैठक
नगर परिषद सदन की बैठक 10 माह से नहीं हो सकी है। इस कारण शहर के विकास पर चर्चा नहीं हो पा रही है। पिछले एजेंडों की समीक्षा भी हो पा रही है। हालात ये है कि खींचतान के कारण 35 करोड़ों रुपये के कामों को हरी झंडी नहीं मिल पा रही है। नगर परिषद की ओर से जुलाई में शहर में विकास कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए। इसमें कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसमें चौकों के निर्माण और सुंदरीकरण के प्रस्ताव भी थे। इस पर उपप्रधान सविता टुटेजा ने आपत्ति लगाकर सहमति नहीं दी थी जबकि अन्य प्रस्तावों पर उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए थे लेकिन इस पर प्रधान सहमत नहीं हुए। इस कारण शहर में स्वागत द्वार, नए बस स्टैंड तक, सिरसा रोड पर स्ट्रीट लाइटें, कूड़ेदान खरीद, सामुदायिक केंद्र निर्माण, मॉडल टाउन में सड़क पर मास्टिक की परक, मिनी बाईपास पर साइकिल ट्रैक, चिल्ली झील सुंदरीकरण, वार्डों में सूचनात्मक बोर्ड, थाना रोड पर फुटपाथ निर्माण और पपीहा पार्क के सुंदरीकरण आदि कार्यों की निविदा भी नहीं लग सकी। उसी बीच विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई थी। अब 25 अक्तूबर को जब प्रधान ने छह नवंबर को बैठक बुलाने का दावा किया और कहा गया कि इसमें प्रत्येक वार्ड में 10-10 लाख रुये से मरम्मत कार्य करवाने के प्रस्ताव को भी पास किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक छह नवंबर की रखी गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि कुछ पार्षद अपने निजी काम से बाहर गए हैं। जल्द ही नई तारीख तय करके अगली बैठक बुला ली जाएगी। प्रयास है कि शहर में विकास कार्य जल्द करवाए जाएं। - राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें