फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खुले में शौच के लिए गए तो खिंचेगा फोटो

Fri, 17 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
पार्षदों, अधिकारियों एवं समाजसेवी संगठनों की बैठक लेते एडीसी डा. जेके अभीर । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के अंदर अब जो भी खुले में शौच के लिए जाएगा, उसकी फोटो खींचकर उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा शहर के सभी वार्डों के पार्षद अगले दो दिन में शहर के सभी घरों में जाकर एक सर्वे करेंगे, जिससे ये पता चलेगा कि कितने घरों में शौचालय की व्यवस्था है। इस काम के लिए विशेष रूप से एक निगरानी कमेटी बनाई जाएगी, जिसका नेतृत्व वार्ड का पार्षद करेगा। इस निगरानी कमेटी में पार्षद के अलावा दो सफाई कर्मचारी, ग्रामीण इलाकों में सफल काम कर चुकी ओडीएफ टीम के सदस्य एवं समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य भी शामिल रहेंगे। पूरे शहर में इस अभियान का नेतृत्व एसडीएम सतबीर जांगू, नप प्रधान दर्शन नागपाल एवं ईओ ओपी सिहाग करेंगे। शुक्रवार को एडीसी जेके अभीर ने फतेहाबाद शहर को ओडीएफ करने के उद्देश्य से नगर परिषद की बैठक में ये सारी व्यवस्थाएं लागू करने के निर्देश दिए। एडीसी की अगुवाई में मीटिंग में पहुंचे पार्षदों, अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने 31 मार्च तक शहर को ओडीएफ करने का संकल्प भी लिया।

 डीसी के साथ तीन बैठकों के बाद भी पिछड़े
शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में बैठक में एडीसी जेके अभीर शहर के ओडीएफ करने के अभियान को लेकर पार्षदों और अधिकारियों के ढीले रवैये को लेकर खासे नाराज नजर आए। एडीसी ने कहा कि ओडीएफ के लिए डीसी एनके सोलंकी ने सभी पार्षदों एवं अधिकारियों संग तीन-तीन बैठकें कर चुके हैं। बैठकों में पार्षदों ने उन्हें आश्वस्त किया कि 15 दिन में शहर को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा लेकिन इसके बावजूद किसी ने भी इस संदर्भ में गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि कुछ पार्षदों ने अपने वार्ड को ओडीएफ कर दिया लेकिन उन्होंने अपनी सफलता किसी को बताई ही नहीं, तो बाकी पार्षद कैसे उत्साहित होते। इसके लिए उन्होंने नप अफसरों को भी खूब बातें सुनाई।
विज्ञापन


सबसे स्वच्छ वार्ड को एक लाख का मिलेगा इनाम
एडीसी के साथ बैठक में नगर परिषद ईओ ओपी सिहाग ने बताया कि सारे शहर में खुले में शौच की समस्या नहीं है। शहर के 25 में से 7 वार्ड ऐसे हैं जिनमें इस अभियान को चलाए जाने की जरूरत है। इनमें वार्ड नंबर 1, 4, 5, 6, 7, 24 एवं 25 नंबर वार्ड शामिल हैं। इसके बावजूद सभी 25 वार्डों में निगरानी कमेटी दो दिन सर्वे करेगी और इसके बाद कुछ दिन तक सुबह उठकर निगरानी करेगी। एडीसी ने सरकार की योजना को बताया और कहा कि इसके तहत प्रत्येक वार्ड को प्रतिमाह एक लाख रुपये की ग्रांट ईनाम के रूप में दी जा सकती है। इसमें जो वार्ड इनाम ले लेगा तो वो वार्ड इनाम की प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगा।

आधे पार्षद रहे बैठक से गायब, जो पहुंचे, वो भी पार्षद प्रतिनिधि
एडीसी जेके अभीर संग बैठक में आधे पार्षद भी नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं, जितने लोग पहुंचे, उसमें भी खुद पार्षद कम और पार्षद प्रतिनिधि ज्यादा थे। महिला पार्षदों में से महज पार्षद नेहा मित्तल और किरण नारंग ही बैठक में पहुंची। बता दें कि नगर परिषद के कुल 25 पार्षदों में से 13 महिला पार्षद हैं।

प्रधान सचिव सहित पांच जिलों के अधिकारी करेंगे फतेहाबाद का दौरा
 नगर परिषद की बैठक के दौरान एडीसी जेके अभीर ने बताया कि 22 मार्च को सीएम के प्रधान सचिव सहित प्रदेश के पांच जिलों के अधिकारी फतेहाबाद का निरीक्षण करेंगे और नंदीशाला मॉडल को देखेंगे। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद का नाम पूरे प्रदेश में इसलिए रोशन हुआ है क्योंकि यहां के निवासियों ने मुसीबतों से बचने की बजाए उनके समाधान का रास्ता ढूंढकर प्रदेश के बाकी जिलों के लिए एक मार्गदर्शक का काम किया है।

ग्रामीण क्षेत्र को ओडीएफ फ्री करने के बाद अब फतेहाबाद शहर को ओडीएफ फ्री करने का अभियान छेड़ा जा रहा है। सभी लोगों को इसमें सहयोग देना होगा चाहे वो पार्षद, अधिकारी, समाजसेवी हों या आम नागरिक। जो पार्षद मीटिंग में नहीं पहुंचे, नप प्रधान एवं अधिकारी उन्हें संदेश दे देेंगे लेकिन उन्हें आना चाहिए था। -डॉ. जेके अभीर, अतिरिक्त उपायुक्त, फतेहाबाद ।

एडीसी ने हम पर भरोसा करके हमें शहर को ओडीएफ फ्री करने का आदेश दिया है। इस अभियान को जरूर सफल बनाएंगे। सभी को साथ लेकर चलेंगे और फतेहाबाद का नाम चमकाएंगे। -दर्शन नागपाल, नप अध्यक्ष, फतेहाबाद ।
विज्ञापन


सभी पार्षदों को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन ज्यादा दिक्कत महज सात वार्डों में ही है। उनके पार्षद मौजूद थे। ऐसे में बाकी साथियों को भी मैसेज दे दिया गया है। अब शहर को ओडीएफ फ्री करने के लिए कार्य करेंगे। -ओपी सिहाग, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, फतेहाबाद ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें