गांव में परमाणु संयंत्र का कार्य जोरों पर है। इसी कड़ी में गोरखपुर गांव में 33 केवी को सब स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। काफी लंबे समय से इस पर कार्य चल रहा है। ठेकेदार की माने तो इसमें केवल 10 केवी के ट्रांसफार्मर की कमी ही शेष रह गई है। उक्त सब स्टेशन को गोरखपुर, मोची और चौबारा गांव से जोड़ा जाएगा।
इसी के साथ इन तीनों गांवों को पूरी वोल्टेज मिलने की संभावना है।
सुभाष लाइनमैन का कहना है कि पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद ठेकेदार इस सब स्टेशन को दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम को सौंपेगा। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ही लाइनों की चैकअप हो पाएगी। स्वाभाविक रूप से उपभोक्ताओं को इस सब स्टेशन का बहुत ज्यादा फायदा होगा। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीईओ दलबीर सिंह का कहना है कि सब स्टेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। केवल 10 केवी के ट्रांसफार्मर लगना बाकी है जो जल्द ही लगने पर विभाग के अधिकारिक क्षेत्र में होगा ।