फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया के मार्केट कमेटी कार्यालय व अनाज मंडी पर कल तालाबंदी करेंगे किसान

Mon, 14 Oct 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। अनाज मंडी में किसानों को धान का रेट कम मिलने और बाहरी क्षेत्र से धान की खरीद होने के विरोधस्वरूप पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट किया। समिति ने चेतावनी दी कि अगर 16 अक्तूबर तक किसानों को धान के निर्धारित रेट नहीं मिले और बाहर से आने वाले धान पर रोक नहीं लगाई गई तो किसान संगठन अनाज मंडी और मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर देंगे।
विज्ञापन

हालांकि, मार्केट कमेटी सचिव परमजीत सिंह ने किसानों के आरोपों को निराधार बताया। मगर समिति सदस्यों ने मार्केट कमेटी अधिकारियों पर ही मिलीभगत के आरोप लगा दिए। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जोनल मार्केटिंग अधिकारी श्याम सुंदर भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी मार्केट कमेटी के अधिकारियों और खरीद एजेंसी के अधिकारियों को काफी खरी-खोटी सुनाते हुए लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी भी दी।
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान, जिला कोषाध्यक्ष सुखदीप सिंह, जिला सचिव पाल सिंह, गुरप्यार सिंह, निर्मल सिंह बाड़ा व अन्य किसान नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अनाज मंडी में किसानों को धान के निर्धारित दाम नहीं मिल रहे हैं। धान का एमएसपी 2320 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया जबकि रतिया में मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसी अधिकारियों की मिलीभगत के चलते किसानों को 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल ही दाम मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से ही दूसरे राज्यों से आने वाले धान की जल्द खरीद की जा रही है। जिस कारण हरियाणा के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। स्थानीय किसान कई दिनों से मंडियों में धान लेकर बैठे हुए हैं, लेकिन उनका धान नहीं बिक रहा। किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में नारेबाजी कर रोष जताया।
मार्केट कमेटी सचिव ने मांगे सुबूत
इसके बाद मार्केट कमेटी सचिव परमजीत सिंह ने किसान संगठनों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यापारी धान को कम रेट पर खरीद करता है तो उसका सुबूत दिया जाए ताकि कार्रवाई की जाए। इस पर किसान भड़क गए और उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव व अन्य अधिकारियों पर ही मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि कमेटी के अधिकारी इस सारे मामले में मिले हुए हैं। अगर 16 अक्तूबर तक धान के निर्धारित दाम नहीं मिले और बाहरी राज्यों से आने वाले धान पर रोक नहीं लगाई गई तो मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी कर देंगे।
खरीद एजेंसी और मार्केट कमेटी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि धान को कम दाम पर खरीदने और बाहरी राज्यों से धान की खरीद करने की बात दोबारा सामने आई तो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा देंगे।
विज्ञापन

- श्याम सुंदर, जोनल ऑफिसर, मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें