फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनएमएमएसएस के तहत जिले से 2668 विद्यार्थियों ने किया आवेदन, 17 तक त्रुटि ठीक करने का मौका

Mon, 14 Oct 2024 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। जिले से 2,668 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन के दौरान त्रुटि करने वाले विद्यार्थियों को एससीईआरटी की तरफ से राहत दी गई है। विद्यार्थियों के लिए त्रुटि पोर्टल खोला गया है। 17 अक्टूबर तक विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, एससीईआरटी की वेबसाइट पर जाकर त्रुटि को ठीक कर सकते हैं।
जिले के सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा के 10,407 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। आवेदन करने वाले 2668 विद्यार्थियों की शिक्षा विभाग 17 नवंबर को परीक्षा लेगा। चयनित विद्यार्थियों को हर माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जानी है। प्रदेश में 48,508 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने परीक्षा के द्वारा 2337 विद्यार्थियों का चयन करना है। चयन होने के बाद विद्यार्थी को चार साल तक हर माह एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। नियम ये भी है कि विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए और हर साल उसका रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
-
दो चरणों में होगी परीक्षा :
एनएमएमएस में चयन को लेकर परीक्षा दो चरणों में होगी और ये 90-90 अंक की होगी। पहले चरण में मानसिक योग्यता परीक्षण संबंधित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में बौधिक योग्यता परीक्षण परीक्षा होगी। इसमें विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। विभाग 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगा।
-
141 विद्यार्थियों का हुआ पिछले साल चयन
एनएमएमएसएस को लेकर पिछले साल 2524 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जारी हुए परिणाम में 141 विद्यार्थियों का चयन हुआ। सबसे ज्यादा भूना खंड के 60 विद्यार्थियों का चयन हुआ। फतेहाबाद के 11, रतिया 17, जाखल 9, टोहाना के 19, भट्टू कलां के 25 विद्यार्थियों का चयन हुआ चुका है।
विज्ञापन

-
एनएमएमएसएस के लिए जिले के 2668 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अगर किसी विद्यार्थी से आवेदन के दौरान त्रुटि हो गई है तो वह 17 अक्टूबर तक ठीक कर सकता है। 17 नवंबर को विभाग परीक्षा लेगा।
- रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें