फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कृषि मंत्री बोले- बीमा होगा तभी मिलेगा आग से हुए नुकसान का मुआवजा, मुख्यमंत्री-मंत्री निजी कोटे से देना चाहें तो उनकी मर्जी

Fri, 15 Apr 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

उन्होंने कहा कि अब तो बीमा करवाने के लिए भी अच्छी व्यवस्था दे दी है। मेरा फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर बीमा का अलग से सेक्शन बना दिया है। 
विज्ञापन
फतेहाबाद मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि खेतों में आग लगने पर किसानों को तभी नुकसान का मुआवजा मिलेगा, जब उन्होंने फसलों का बीमा करवाया हो। इसके अलावा मुआवजे का प्रावधान नहीं है। हां, यदि मुख्यमंत्री या कोई मंत्री अपने निजी कोटे से राहत राशि देना चाहें तो यह उनकी मर्जी है। जेपी दलाल शुक्रवार को फतेहाबाद के मार्केट कमेटी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तो बीमा करवाने के लिए भी अच्छी व्यवस्था दे दी है। मेरा फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर बीमा का अलग से सेक्शन बना दिया है। वहां किसान खुद अपनी डिटेल भर सकता है। जैसे ही वहां डिटेल भरी जाएगी, वैसे ही कृषि विभाग के पास जानकारी आ जाएगी कि किसान ने खेत में कौन सी फसल की बिजाई की है। इसके बाद अधिकारी उसको चेक करेंगे। फिर अगर कोई गड़बड़ी होगी तो कृषि विभाग किसान की वकालत करेगा। अगर कंपनी की खामी मिलेगी, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नहीं रहेगा बीमा न मिलने का संकट
कृषि मंत्री ने कहा कि पोर्टल पर व्यवस्था होने के बाद किसानों का पिछला बीमा नहीं मिलने की शिकायतों का संकट खत्म हो जाएगा। बीमा कब हुआ, किस फसल का हुआ, यह सारी अपडेट पोर्टल पर ही मिलेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस को एक नहीं 14-15 कार्यकारी प्रधान बनाने की जरूरत
कृषि मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाना चाहती थी। मगर पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस को जनता ने धूल चटा दी। प्रदेश में कांग्रेस को एक या दो कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नहीं बल्कि 14-15 रखने की जरूरत है। आम आदमी पार्टी को लेकर पूछे सवाल पर जेपी दलाल ने कहा कि आप पार्टी का तो हरियाणा में जन्म ही नहीं हुआ है। एक पार्षद का चुनाव तक इस पार्टी ने नहीं जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें