फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: टोहाना में गेहूं की तुलाई नहीं होने पर बिफरे किसान, जाम लगाकर की नारेबाजी

Tue, 11 Apr 2023 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा में गेहूं का सीजन चल रहा है। किसान फसल लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। लेकिन किसानों को मंडियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में फतेहाबाद के टोहाना में भी किसानों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
सड़क जाम करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोहाना के रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में गेहूं की तुलाई न होने से परेशान किसानों ने रतिया रोड पर जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सूचना पर पहुंची शहर पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं मानें व जाम जारी रखा। प्रदर्शनकारी किसान मंजीत सिंह व अन्य ने बताया कि मंडी मे तुलाई का काम करने वाले पल्लेदारों ने हड़ताल करते हुए गेहूं की तुलाई बंद कर दी है।

विज्ञापन


गेंहू की तुलाई नहीं करेंगे पल्लेदार
जिसके चलते गेहूं की खरीद का काम बंद हो चुका है जब तक गेंहू की तुलाई शुरू नहीं होगी वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान पल्लेदार युनियन के प्रधान कृष्ण ने बताया कि धान के सीजन में मंडी के आढ़ती व शेलर मालिकों ने मार्केट कमेटी सचिव से मिलीभगत करते हुए सीधा शेलर मे पंहुचा दिया। जिसकी लेबर न मिलने के चलते उन्होंने हड़ताल शुरू की है जब तक उनकी करीब 2 करोड़ रुपए की लेबर नहीं मिलेगी वे गेंहू की तुलाई नहीं करेंगे।

इस दौरान प्रदर्शनकारी मुनीम दीपक ने बताया कि हेफेड विभाग के कच्चे कर्मचारी भी बारदाना देने की एवज मे उनसे रिश्वत की मांग करते हैं जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि हर बार सीजन के समय किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उनकी फसल की खरीद नहीं की जाती जिसके चलते मजबूरन जाम लगाना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें