किसान नेता बृजलाल कड़वासरा, लवी बाठ व गुरलाल नथवान ने कहा कि किसानों ने अपनी एकता के बल पर ही पहले भी हिसार मोर्चा फतह किया है, उसी तरह फतेहाबाद में भी पक्का मोर्चा फतह किया जाएगा और जब तक सरकार एक-एक बाढ़ प्रभावित किसान को मुआवजा नहीं दे देती, किसान यहां से पीछे हटने वाले नहीं है।
फतेहाबाद में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे सहित कई मांगों को लेकर धरनारत किसानों की 4 सितंबर को सरकार के अधिकारियों के साथ दूसरे दौर की बातचीत होगी। इस बैठक में केंद्र सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के राज्य प्रधान मनदीप नथवान ने फतेहाबाद में लघु सचिवालय के बाहर चल रहे पक्का मोर्चा पर दी।
विज्ञापन
किसान नेता के अनुसार
नथवान ने कहा कि जब तक सरकार मुआवजे सहित किसानों की अन्य मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक पक्का मोर्चा जारी रखना है। सरकार किसान संगठनों से बातचीत करके मात्र आश्वासन देकर किसानों को आंदोलन से पीछे हटाना चाहती है। किसान मांगे पूरी न होने तक पक्के मोर्चे पर डटे रहेंगे। पक्का मोर्चा पर मौजूद मनदीप नथवान, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा व करमजीत सालमखेड़ा ने पिछले दिनों सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई बातचीत के बारे में किसानों को जानकारी दी और बताया कि अभी सरकार किसानों को राहत देने के लिए तैयार नहीं है।
सरकार के साथ बातचीत में हरियाणा व पंजाब में घग्घर के बांधों के मुद्दे पर सहमति बनी है। दोनों सरकारें अपने-अपने हिस्से में बांध को मजबूत करेंगी। बाढ़ से खराब हुए ट्यूबवेलों को शिफ्ट करने की एवज में बिजली निगम द्वारा पैसे मांगने के मुद्दे पर सरकार ने इस समस्या पर विचार करने का आश्वासन दिया है। वहीं मुआवजे के मुद्दे को लेकर किसान संगठनों की 4 सितम्बर को केन्द्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
किसान नेता बृजलाल कड़वासरा, लवी बाठ व गुरलाल नथवान ने कहा कि किसानों ने अपनी एकता के बल पर ही पहले भी हिसार मोर्चा फतह किया है, उसी तरह फतेहाबाद में भी पक्का मोर्चा फतह किया जाएगा और जब तक सरकार एक-एक बाढ़ प्रभावित किसान को मुआवजा नहीं दे देती, किसान यहां से पीछे हटने वाले नहीं है। धरने पर बड़ोपल, कुनाल, चंदो कलां सहित अनेक गांवों से काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया।