फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: भट्टूकलां में किसानों ने खाद से भरी दो ट्रालियां पकड़ी, DAP के लिए दिनभर लाइन में लगे रहते हैं लोग

Fri, 01 Nov 2024 10:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सतीश बेनीवाल को सूचना मिली कि भारी मात्रा में डीएपी खाद भट्टू से बाहर की तरफ ले जाई जा रही है। जिस पर किसान काफी संख्या में भट्टू के फतेहाबाद रोड पर मेहुवाला मोड़ के पास पहुंचे और दो ट्रैक्टर ट्रालियों को रुकवा लिया।
विज्ञापन
डीएपी से भरे दो ट्रैक्टर पकड़े - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के भट्टू क्षेत्र में मेहुवाला मोड़ के पास किसानों ने खाद से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को भट्टू से फतेहाबाद जाते समय पकड़ लिया। किसानों का आरोप हैं कि डीएपी खाद की कालाबाजारी के उद्देश्य से रातों रात सैकड़ों बैग दूसरी जगह भेजे जा रहे थे। हंगामे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को भट्टू थाने ले जाया गया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीरवार को सैकड़ों किसान भट्टू मंडी में डीएपी खाद के लिए सहकारी व निजी खाद केंद्रों केे बाहर जुटे रहे। अधिकतर किसानों को दिनभर लाइनों में लगे रहने के बावजूद खाद नहीं मिली तो त्यौहार के चलते वे वापस लौट गए। इसी दौरान देर रात जब सभी अपने घरों पर त्यौहार मनाने में जुटे थे तो पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की भट्टूकला के ब्लॉक प्रधान सतीश बेनीवाल को सूचना मिली कि भारी मात्रा में डीएपी खाद भट्टू से बाहर की तरफ ले जाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर किसान काफी संख्या में भट्टू के फतेहाबाद रोड पर मेहुवाला मोड़ के पास पहुंचे और दो ट्रैक्टर ट्रालियों को रुकवा लिया, जिसमें 300 से ज्यादा डीएपी के बैग भरे हुए। किसानों के हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के लिए दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को भट्टू पुलिस अपने साथ थाना ले गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें