फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लिफ्ट के बहाने लूट की वारदात करने वाले दंपती गिरफ्तार, पूछताछ में 10 वारदात स्वीकारी

विज्ञापन
फतेहाबाद में लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पकड़े गए आरोपी दंपति
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर लिफ्ट के बहाने दो महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम देने मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। योजना बनाकर पति-पत्नी कार में लूट की वारदात करते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पति कमल प्रीत व पत्नी हैप्पी निवासी नहर कॉलोनी रतिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों आरोपियों को सदर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। महिला आरोपी को जेल भेज दिया तथा आरोपी कमलप्रीत को दो दिन का रिमांड लिया है। पूछताछ में दोनों से 10 वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक 28 अक्तूबर को गांव अहरवां निवासी आंगनबाड़ी वर्कर कर्मजीत कौर ने शिकायत देकर बताया था कि वह अपने घर से गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में जा रही थी। उसने इस दौरान कार से लिफ्ट ली। कार में सवार एक युवक व युवती ने उसे लिफ्ट दी और केंद्र के बाहर न उतारकर उसके साथ मारपीट कर तेजधार हथियार से चोट पहुंचाकर कानों की बालियां (टोपस) व मोबाइल फोन छीन लिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया। दोनों पति-पत्नी है।
पूछताछ में ये वारदात कबूली
- करीब एक सप्ताह पहले गांव अहरवां से एक बुजुर्ग को कार में बिठाकर उससे एक मोबाइल फोन व 4000 रुपये लूटे।
- करीब एक सप्ताह पहले गांव अहरवां से एक बुजुर्ग को कार में बिठाकर दो हजार रुपये लूटे।
- करीब चार से पांच दिन पहले ढाणी चाणचक बस अड्डा से एक बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने सोने की बालियां छीनी।
- करीब एक सप्ताह पहले रतिया नाली के पास शहर की तरफ एक गर्भवती महिला व बच्चे को गाड़ी में बैठाकर चांदी की पाजेब लूटी थी।
- करीब एक सप्ताह पहले दरियापुर बस अड्डा से एक महिला को कार में बिठाकर गांव गिल्लाखेड़ा के पास उससे एक मोबाइल फोन व 200 रुपये लूटे।
- करीब एक सप्ताह पहले गांव अयाल्की के पास एक बुजुर्ग को लिफ्ट देने के बहाने दो हजार रुपये लूटे।
- करीब पांच दिन पहले फतेहाबाद बाईपास रतिया पुल के पास से एक युवक का मोटरसाइकिल का तेल खत्म हो गया था और उसे लिफ्ट देने के बहाने एक मोबाइल फोन व 4000 रुपये की लूट लिए।
विज्ञापन

- करीब एक सप्ताह पहले गांव अहरवां से एक बुजुर्ग को कार बिठाकर उससे एक मोबाइल फोन व 4000 रुपये लूट लिए।
- सरदूलगढ़ कैंची रतिया से एक बुजुर्ग को कार में बिठाकर उससे 4000 रुपये लूटकर नागपुर गांव के पास उतारा।
- करीब चार-पांच दिन पहले रतिया रोड पर दीप सिंह कॉलेज के पास एक युवक को लिफ्ट देने के बहाने मोबाइल फोन लूटा था।
बुजुर्ग दंपती को बनाते थे टारगेट
रतिया रोड पर आंगनवाड़ी वर्कर के साथ लूटपाट से पहले 26 अक्तूबर को एक बुजुर्ग दंपती के साथ भी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। मंगलवार को इस मामले में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में ढाणी चाणचक निवासी सुरजीत कौर ने बताया कि पति सुंदर सिंह के साथ 26 अक्तूबर की दोपहर को बस स्टैंड पर फतेहाबाद आने के बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक गाड़ी में युवक और युवती आए और फतेहाबाद का रास्ता पूछने लगे। फिर कहा कि आप ने फतेहाबाद जाना है तो छोड़ देंगे। इस पर दोनों गाड़ी में बैठ गए। जब झाड़ साहब गुरुद्वारा के पास पहुंचे तो गाड़ी का वापस मोड़ लिया। जब पति ने विरोध किया तो धमकी देने लगे और ढाणी ठोबा की तरफ ले गए। गाड़ी रोककर कापे का पिछला हिस्सा मारा और फिर गर्दन पर रख दिया। इसके बाद युवती ने बालियां उतार ली, फिर गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। महिला के अनुसार पति की आंख का ऑपरेशन करवाए होने के कारण पहले शिकायत नहीं दे पाए थे।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक दोनों ने डेढ़ साल पहले शादी की थी। शादी के बाद अपने खर्चों को पूरा करने के लिए दोनों ने अपराध करना शुरू कर दिया।

लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दंपती को पकड़ा है। आरोपी पति को दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

- कुलवंत सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें