फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धारसूल मंडी में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 07 Oct 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
धारसूल में मार्केट कमेटी अ​धिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते किसान। 
विज्ञापन
कुलां। धान की सरकारी खरीद शुरू करने में हो रही देरी के खिलाफ धारसूल अनाज मंडी में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपकर चार दिन में मंडी की व्यवस्था ठीक कर खरीद शुरू करने के लिए चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर के तले किसान धारसूल अनाज मंडी में पहुंचे। किसान सभा के नेता जगतार सिंह ने बताया कि धान की सरकारी खरीद 27 सितंबर से शुरू किए जाने की घोषणा सरकार ने की थी। धारसूल मंडी में अभी तक सरकारी खरीद करने कोई नहीं पहुंचा है। धान कटाई के काम में तेजी हो जाने से मंडी में आवक में बढ़ोतरी हुई है। अगर कुछ दिनों तक खरीद नहीं की गई तो धान की फसल उतारने के लिए जगह नहीं मिलेगी। मंडी में सरकारी खरीद न होने से किसानों को मजबूरी में कम दामों में शैलर मालिकों को धान बेचनी पड़ रही है।
किसानों से खरीद कर शैलर मालिक धान पैदावार को किसान के पंजीकरण के आधार पर अनाज मंडी के फड़ पर ढेरी करवा रहे हैं, जिसको बाद में सरकारी रेट पर बेचा जाएगा। किसान सभा ने मार्केट कमेटी कार्यालय में नारेबाजी करते हुए धान की खरीद तुरंत शुरू करने की मांग की। मार्केट कमेटी सचिव संदीप सिंह लोहान को किसानों ने ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 10 अक्तूबर तक खरीद शुरू नहीं हुई तो मंडी में आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच बलवीर सिंह, बलविंद्र नैन, राम किशन, केवल सिंह, रोही राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें