फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहरी पानी और फसल मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना जारी

Tue, 10 Nov 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नहरों में लगातार दो सप्ताह पानी चलाने और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा जारी करने की मांग पर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति का धरना मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। लघु सचिवालय के बाहर चल रहे धरने में जिले के 60 गांवों से किसान पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता सतीश बैनीवाल ने की। उन्होंने कहा कि जिले के कई गांवों में भूजल खारा होने के कारण खेती नहरी सिंचाई पर निर्भर है। नहरों में पर्याप्त समय तक पानी नहीं चलने से किसानों को फसलों की सिंचाई में परेशानी होती है। इसलिए नहरों में लगातार दो सप्ताह पानी चलाया जाए।
उन्होंने बताया कि चौपटा क्षेत्र के जोगीवाला, चाहवाला, माखोसरानी, शाहपुरिया, खेड़ी, दैयड़, रामसरा, चूली बागड़ियां और चूली खुर्द के किसानों को नहरी पानी की जरूरत है। हिसार जिले के आदमपुर और जाखोद खेड़ा तथा भट्टू क्षेत्र के किसानों के लिए भी नहरी सिंचाई जरूरी है। किसानों ने ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा जल्द जारी करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें