फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार दिनों के बाद शुरू हुई धान की सरकारी खरीद, किसानों को मिली राहत

Tue, 10 Nov 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाजमंडी में रखे धान के बैग। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली के कारण चार दिन बंद रहने के बाद मंगलवार को मंडियों में धान की सरकारी खरीद फिर शुरू हो गई। खरीद बहाल होते ही मंडियों में आवक तेज हो गई। मंगलवार को कुल 1,59,550 क्विंटल धान मंडियों में पहुंचा।
विज्ञापन

खेतों में अभी करीब 50 फीसदी धान की कटाई बाकी है। ऐसे में आगामी दिनों में आवक और बढ़ने की संभावना है। दिवाली से पहले लगातार आवक के कारण अनाज मंडियां धान की ढेरियों और बोरियों से भर गई थीं। चार दिन खरीद बंद रहने के दौरान उठान का काम जारी रहा।
मंडियों में जमा धान का काफी उठान हो गया और जगह खाली हुई। मंगलवार को खरीद शुरू होने के बाद किसानों ने भी अपनी उपज मंडियों में पहुंचानी शुरू कर दी। इससे मंडियों में आवक और खरीद दोनों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अटी मंडी से मिली राहत
मार्केट कमेटी के अनुसार जिले की मंडियों में अब तक मंडियों में कुल 70,16,830 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 64,31,680 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि 5,85,150 क्विंटल धान की खरीद होना बाकी है। वहीं खरीदे गए धान में से अब तक 45,81,540 क्विंटल का उठान किया जा चुका है जबकि 17,94,210 क्विंटल धान का उठान अभी बाकी है। उठान का काम जारी रहने से मंडियों में पहले के मुकाबले जगह खाली हुई है।

50 फीसदी धान की कटाई का काम बाकी
कृषि विभाग के तकनीकी सहायक रमन कुमार ने बताया कि धान की कटाई का करीब 50 फीसदी काम अभी शेष है। आगामी दिनों में मंडियों में धान की आवक जारी रहेगी। हालांकि, परमल धान की कटाई की ज्यादा हुई है और बासमती धान की कटाई कम हुई है।

:: अनाज मंडी में धान की आवक लगातार जारी है। दिवाली के त्योहार पर उठान प्रक्रिया जारी रही। इससे एक बार मंडियों से धान के बैग उठ चुके है। अब किसानों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें