फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों का प्रदर्शन

Thu, 07 May 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां। मार्केट कमेटी कार्यालय पर रोष जताते किसान। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
भट्टूकलां। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा ने वीरवार को भट्टू मार्केट कमेटी कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की और मार्केट कमेटी सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता सूरजमल जाखड़ और किशोरी लाल माचरा ने की।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा एकतरफा नियम बनाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से 72 घंटों में फसल भुगतान के जो दावे किए जा रहे हैं वे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं। आज तक भी किसानों को गेहूं की फसल का पूरा भुगतान नहीं मिला है और मंडियों से फसल उठान की समस्या भी ज्यों की त्यों बनी हुई है।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया कि भट्टू क्षेत्र में स्थिति और भी खराब है। कई किसान फसल भुगतान के लिए पिछले कई दिनों से बैंकों के धक्के खा रहे हैं लेकिन बैंक अधिकारी पेमेंट न होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज रहे हैं। इस अवसर पर मास्टर हनुमान, सुभाष चंद्र, रोहताश डूडी, अभय सिंह गोदारा, मनीष सिवाच, रिछपाल भादू, अजय माचरा, रघुबीर सिंह कुकणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें