फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सेमग्रस्त क्षेत्र के किसानों ने छोड़ी रबी फसलों की बिजाई की आस

Wed, 08 Oct 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव बनमंदोरी के खेतों में जमा बारिश का पानी। स्रोत किसान
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के सेम ग्रस्त क्षेत्रों के किसानों के सामने रबी की फसलों की बुआई करना मुश्किल हो गया है। दो दिन हुई बारिश से खेतों में पानी जलभराव हो गया है। सेम ग्रस्त क्षेत्र के खेतों में पहले से ही दलदल की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

अब फिर से जलभराव होने के कारण किसानों ने रबी फसलों की बिजाई नहीं करने का निर्णय ले लिया है। किसानों ने सरकार से स्पेशल गिरदावरी करवाकर खराब फसलों का उचित मुआवजा देने मांग की की है। साथ ही सेम निवारण प्रोजेक्ट लगाकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
बारिश के कारण भट्टू क्षेत्र के गांव ढाबी कलां और ढाबी खुर्द और मेहूवाला भट्टू कलां और बनमंदोरी में परेशानी बढ़ी है। इससे किसानों पर आर्थिक संकट छा गया है। बारिश और जलभराव के कारण किसान खरीफ की फसल में पहले ही नुकसान झेल चुके हैं। खेतों में जल निकासी न होने से खड़ी फसलें डूब गईं, जिससे उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया। अब जब रबी की फसल की बुआई का समय आ गया है, तब भी किसान अपने खेतों में कदम नहीं रख पा रहे हैं।
विज्ञापन

सरसों की बिजाई का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए खेत की तैयारी बेहद जरूरी होती है, लेकिन लगातार जलभराव के कारण सेम प्रभावित क्षेत्रों में बुवाई पूरी तरह रुक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें