फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गेहूं बेचने के 10 दिन बाद भी भुगतान नहीं प्रशासन का 72 घंटों में देने का दावा फेल

Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में 14 अप्रैल को भरे गए गेहूं के बैग। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं उठान का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इससे किसानों को उनकी राशि का समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसके चलते अनाज मंडी में खरीद शुरू होने के 14 अप्रैल को गेहूं के बैग भरे गए थे, उनका अभी तक उठान नहीं हो सका है। इससे मंडियों में गेहूं के बैगों के रैक लगा दिए हैं। ताकि मंडी में गेहूं की फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को फसल रखने की जगह मिल सके।
विज्ञापन


जिले में 6 अप्रैल से गेहूं की आवक शुरू हो गई थी, लेकिन फसलों में नमी की मात्रा ज्यादा होने से गेहूं की खरीद 10 अप्रैल से शुरू हुई है। लेकिन उठान देरी से शुरू हो पाने के कारण किसानों काे उनकी राशि का भुगतान नहीं हो सका है। इसके चलते जिले के 23,204 किसानों की 3 करोड़ 78 लाख 91 हजार राशि भुगतान हुआ है। वहीं करीब तीन करोड़ का भुगतान अटका हुआ है।

अटके भुगतान को लेकर जिले के किसान जगतार, ओमप्रकाश सुरेंद्र कुमार, पवन डूडी, रामनिवास और जिले सिंह आदि ने बताया की उनको को गेहूं की फसल बेचे अभी एक सप्ताह से अधिक का समय हो गया है लेकिन फिर भी उनको अभी तक गेहूं की फसल का भुगतान नहीं हो सका है। ऐसे में सरकार की ओर से 72 घंटे में उठान होने का दावा खोखला साबित हो रहा है। प्रशासन को उठान में तेजी लानी चाहिए और उनकी राशि भुगतान करना चाहिए ताकि वे खरीफ की फसलों की बुवाई कर सके।
विज्ञापन


-





जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं की कुल आवक 46,94,193 क्विंटल हुई है। फतेहाबाद की अनाज मंडी गेहूं की सरकारी खरीद 37,10,146 क्विंटल और निजी खरीद 1,74,130 क्विंटल हुई है। उठान 17,99,336 क्विंटल का हुआ है। वहीं जिले के 23,204 किसानों की 378.91 करोड़ राशि भुगतान हुआ है।

-

12 अप्रैल गेहूं की फसल बेची है, लेकिन अब 10 दिनों से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। मुझे फसलों पर हुए खर्च का भुगतान और नई फसल की बिजाई करने के लिए खाद और बीज की खरीदारी करनी है। ऐसे में प्रशासन को जल्द भुगतान करना चाहिए।

-ओमप्रकाश, किसान, हंसगा।



15 अप्रैल को गेहूं की फसल की कटाई करके अनाज मंडी में गेहूं की फसल बेची है। अब एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद राशि का भुगतान नहीं हो सका है। पिछले कई दिनों से गेहूं की फसल के भुगतान का इंतजार कर रहा हूं।

-अनिल, किसान



पिछले 9 दिनों से गेहूं की फसल का भुगतान नहीं हो सका है। हालांकि खरीद के दौरान प्रशासन ने 72 घंटों में भुगतान करने का वादा किया था। ऐसे में प्रशासन का दावा पूरी तरह से फेल हो गया है।

-जॉनी, किसान, गांव भूथनकलां।

-

10 दिनों के बाद गेहूं के बैगों का उठान नहीं हो सका है। भुगतान में देरी से परेशानी हो रही है। प्रशासन को गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर उठान में तेजी लानी चाहिए। ताकि किसान अपने राशि प्राप्त करके खेती में खर्च का भुगतान कर सके।

-जगदीश, किसान, गांव हंसगा।



:: गेहूं की फसल की उठान में तेजी लाने के लिए सोमवार को बैठक की गई है। उठान में तेजी लाने के लिए गाड़ियां और मजदूरों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया गया है। इससे उठान में तेजी आई है।

-यशपाल मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।



:: खरीद की गई फसल के गोदाम में पहुंचने के 48 घंटों के अंदर भुगतान कर दिया जाता है। खरीद एजेंसियों की ओर से किसानों के समय पर भुगतान किया जा रहा है ताकि उनको परेशानी ना हो।
विज्ञापन


-सुमित भारद्वाज, डीएम वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन फतेहाबाद।

:: पिछले साल की तुलना में इस बार अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेजी से हो रही है। ऐसे में उठान होने में समय लग रहा है।

-विनीत जैन, खाद आपूर्ति एवं नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें