फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से फल व सब्जियों की फसल को बचाने के लिए पॉलिथीन से ढक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह व रात में मौसम का मिजाज अभी भी सर्द बना हुआ है। फल व सब्जियों की फसलों को पाले की मार से बचाने के लिए किसान पॉलिथीन से ढककर रखे हुए हैं। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 15 जनवरी के बाद ही मौसम में बदलाव होगा, तब तक मौसम खुश्क बने रहने की संभावना है। हालांकि, यह ठंड गेहूं की फसल को फायदा पहुंचा रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश होने के कारण नुकसान नहीं, लेकिन एहतियात बरत रहे किसान
पिछले दिनों से लगातर बदल रहे मौसम के मिजाज से सब्जियों की फसल प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बागवानी विभाग के अनुसार बारिश होने के कारण फसलों को नुकसान नहीं होने की बात कही गई है। मगर फिर भी किसान एहतियात बरत रहे हैं। जिला बागवानी अधिकारी डॉ.कुलदीप श्योराण का कहना है कि अगर सूखी सर्दी पड़ती तो सब्जी या फल की फसल को नुकसान होता। मगर इस बारिश के साथ सर्दी पड़ रही है, इससे फल व सब्जी की फसल को कोई नुकसान नहीं है।
जिले में 1500 हेक्टेयर से अधिक में हो रहा फल-सब्जी उत्पादन
बागवानी विभाग के मुताबिक जिले में 1500 से अधिक हेक्टेयर में फल व सब्जी का उत्पादन हो रहा है। इनमें एक हजार हेक्टेयर में फलों की फसलें लगी हुई हैं जबकि 500 हेक्टेयर से ज्यादा में सब्जियों की फसलें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें