फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद में किसानों ने सरकार का पुतला, ढाणी गोपाल में सिरसा-चंडीगढ़ रोड की जाम

विज्ञापन
फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक पर प्रधान मंत्री नरेंद्र का पुतला जलाते किसान संगठनाें के सदस्य।
विज्ञापन
फतेहाबाद/भूना। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेतृत्व में किसानों ने वीरवार को सड़कों पर उतर कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को हरियाणा सीमा पर रोकने और आंसू गैस के गोले छोड़ने से गुस्साए किसानों ने फतेहाबाद शहर में लालबत्ती चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहीं, गांव ढाणी गोपाल में सिरसा-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ढाणी गोपाल बस स्टैंड चोपटा पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रोड जाम की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रूट को डायवर्ट करके लिंक मार्गाें से वाहनों को आगे गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान संदीप काजला के साथ सुबह कई किसान लालबत्ती चौक पर इकट्ठा हुए और सरकार की किसानों पर की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। प्रदर्शन करते हुए किसान लालबत्ती चौक के बीच पहुंचे और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। किसान नेताओं ने शंभू सीमा पर पुलिस द्वारा किसानों पर की गई कार्रवाई का भी जमकर विरोध किया और रोष जताया। जिला प्रधान संदीप काजला ने कहा कि पंजाब के किसान एमएसपी कानून लागू करने, किसानों को कर्जमुक्त करने, किसानों पर दर्ज किए गए केस वापस लेने सहित अनेक जायज मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसान दिल्ली में बैठी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। किसानों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है लेकिन सरकार को किसानों के हितों की कोई परवाह नहीं है। पंजाब के किसानों को हरियाणा सरकार ने जबरदस्ती सीमाओं पर रोक रखा है। किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, गोलियां चलाई जा रही हैं।
इस मौके पर महिला जिला प्रधान सुदेश गोरखपुर, मांगेराम हसंगा, राजेंद्र नेहरा, दीप चाणचक, जगतार हड़ौली, नसीब कौर, मनप्रीत, रविंद्र कस्वां, सतबीर गोदारा, अजमेर महला सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


समैन के किसान 40 गांवों के ग्रामीणों को आंदोलन में शामिल होने के लिए करेंगे प्रेरिते
समैन। किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए गांव समैन के किसानों की बैठक बस स्टैंड स्थित सामुदायिक केंद्र में हुई। बैठक में किसानों ने फैसला लिया कि आंदोलन को लेकर गांव समैन के आसपास 40 किलोमीटर के दायरे में जो गांव आते हैं, उन गांवों में मुनादी करवाकर किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जागरूक किया जाएगा। किसान रामफल गिल ने बताया कि किसान आंदोलन में किसानों के संघर्ष को तेज करने के लिए गांव समैन के आसपास के गांवों में मुनादी करवाई जाएगी। इसके लिए गांव समैन के किसानों लाउड स्पीकर के साथ गाड़ियां तैयार करवा रहे हैं। रविवार 26 फरवरी को सुबह 9 बजे आसपास के गांवों के किसानों की बड़ी बैठक गांव समैन के सामुदायिक केंद्र में होगी। बैठक में आगे की रणनीति तैयार करके फैसला लिया जाएगा। बैठक में जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन बलबीर सिंह बल्ली, पूर्व सरपंच सूबेसिंह गिल, बलवंत गिल, बबलू गिल, राजेश कुमार सहित कई किसान शामिल रहे।

जिले में पुलिस ने ये किए हुए हैं सुरक्षा प्रबंध
जिले में पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की हुई है। रतिया क्षेत्र में जहां रोझांवाली में नाका लगा हुआ है। रतिया क्षेत्र में बीएसएफ के 50, आरएएफ के 50 जवानों के अलावा 170 पुलिसकर्मी व 10 कमांडो तैनात किए हुए हैं। इसके अलावा टोहाना क्षेत्र में चंडीगढ़ रोड पर नेशनल हाईवे 148बी पर, गांव सिंबलवाला व गांव बलियाला में नाके पर बैरिकेडिंग की हुई है। यहां सीआरपीएफ और आरएएफ की एक-एक कंपनी तैनात है। इसी तरह फतेहाबाद शहर के पास हांसपुर रोड पर व रंगोई नाले पर दस लेयर की बैरिकेडिंग की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें