फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जमालपुर फाटक पर 34 करोड़ की लागत से होगा ओवरब्रिज का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। हिसार-लुधियाना रेल मार्ग के जमालपुर शेखां रेलवे स्टेशन के पास फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य का शिलान्यास 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस से करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर रेलवे विभाग द्वारा पत्र भी जारी कर दिया गया है। यह आरओबी करीब 34 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा, जिसमें 22 करोड़ रुपये राज्य सरकार व 12 करोड़ रुपये रेलवे विभाग द्वारा लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि इस ओवरब्रिज के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने करीब 22 करोड़ रुपये के रिवाइज बजट को स्वीकृति दी है, जिसके तहत 26 जनवरी को टेंडर लगाया गया था। इसे 15 फरवरी को खोला गया। यह आरओबी 800 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा होगा। कार्यक्रम में सांसद सुनीता दुग्गल व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली भी मौजूद रहेंगे। क्षेत्र के लोग पिछले लंबे समय से उक्त फाटक पर आरओबी बनाए जाने की मांग कर रहे थे। कुछ समय पूर्व हरियाणा सरकार द्वारा रेलवे विभाग से मिलकर प्रदेश के कई आरओबी तथा अंडरपास बनाए जाने की स्वीकृति दी गई है, जिनमें जमालपुर फाटक का आरओबी भी शामिल है। आरओबी बनने से वर्षों से फाटक बंद होने से होने वाली परेशानियों को झेल रहे क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ होगा।
जमालपुर शेखां रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जमालपुर शेखां, श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय, ग्रीन वैली स्कूल, ग्रामीण शिक्षण महाविद्यालय, निखिल आईटीआई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमालपुर शेखां सहित कई शिक्षण संस्थानों में प्रतिदिन टोहाना से सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। विद्यार्थियों को अब जाम से नहीं जूझना पड़ेगा, कई बार आपात स्थिति में एंबुलेंस भी फाटक बंद होने से रोगी को समय पर अस्पताल तक नहीं पहुंचा पाती है। संवाद
विज्ञापन

कोट
जमालपुर रेलवे फाटक पर आरओबी के लिए करीब 34 करोड़ रुपये का डिटेल एस्टीमेट तैयार किया गया था। आरओबी शिलान्यास 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम के लिए सांसद सुनीता दुग्गल व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को निमंत्रण दिया गया है।
-लक्ष्मीकांत मीणा, एसएस, जमालपुर शेखां
कोट
लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा इस आरओबी को बनाने की मांग की जा रही थी। अब 26 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्य का शुभारंभ किया जाएगा, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इससे आमजन को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-देवेंद्र सिंह बबली, पंचायत एवं विकास मंत्री, हरियाणा सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें