फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंडी में धान खरीद शुरू न होने से किसानों में रोष, नायब तहसीलदार ने दिया आश्वासन

Mon, 05 Oct 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अनाज मंडी में नमी की जांच करते हुए एजेंसीके अधिकारी
विज्ञापन
टोहाना। अनाज मंडी में धान की कुछ ढेरियों की खरीद न होने को लेकर सोमवार को किसानों ने हंगामा किया। जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में सुबह से किसान मंडी में डटे रहे। किसानों का आरोप था कि नमी का हवाला देकर बोली नहीं लगाई जा रही।
विज्ञापन


मामले को लेकर किसान टोहाना के नायब तहसीलदार अनिल के पास पहुंचे और किसानों से बातचीत की। नायब तहसीलदार ने कहा कि कुछ जगह डाटा में कुछ मिसमैच था, जिसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा। उनकी तरफ से कोई समस्या नहीं है। धान खरीद को लेकर उन्होंने सचिव संदीप गर्ग से बात की है। एक-दो दिन की मामूली दिक्कत है।
किसान नेता मनजीत सिंह ने कहा कि 17 नमी वाली ढेरियों की तुलाई का आश्वासन मिला है, जबकि ज्यादा नमी वाली फसल के लिए शैलर मालिकों से एग्रीमेंट कर जल्द खरीद शुरू की जाए ताकि किसानों को परेशानी न हो। खरीद एजेंसी मैनेजर सुधीर ने कहा सरकार के नियमानुसार 17 प्रतिशत नमी के अनुसार 300 क्विंटल धान खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें