फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल में पानी लगाने गए युवा किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाने गया युवा किसान सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आ गया। उसे घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल किया गया था। मगर हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किसान के भाई की शिकायत पर इतेफाकिया कार्रवाई की है। सोमवार की देर शाम को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस बयान में मृतक किसान के भाई हरेपी कंबोज ने बताया कि उसका भाई 25 वर्षीय रविंद्र कंबोज पुत्र भजनलाल सोमवार की सुबह गेहूं के खेत में पानी लगाने गया था। उसने ट्यूबवेल चलाने के लिए विद्युत स्टार्टर का बटन दबाया तो उसे करंट आ गया। जिससे युवा किसान जोर से चिल्लाया तो आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। रविंद्र कुमार कंबोज की शादी करीब 5 साल पहले निक्कूवाना हुई थी। 4 माह पहले ही रविंद्र के घर एक बेटी ने जन्म लिया था। मगर बच्ची अपने बाप का प्यार एवं दुलार नहीं पा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें