फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन का असर:: पहली बार 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा गणतंत्र दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर किसान आंदोलन का पूरा असर रहेगा। पहली बार बिना किसी बड़े वीआईपी की उपस्थिति के भी गणतंत्र दिवस समारोह 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के भी समारोह में भाग लेने को लेकर संशय बना हुआ है। अगर मंत्री नहीं आई तो डीसी डॉ.नरहरि सिंह बांगड़ ही ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय समारोह के अलावा टोहाना व रतिया में भी उपमंडल स्तर के कार्यक्रम होंगे। पुलिस लाइन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए कई दिन से तैयारियां चल रही है। उधर, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं के पास भी अभी तक मंत्री के आने की कोई सूचना नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को प्रशासन के साथ हुई बैठक में किसान नेताओं ने स्पष्ट कह दिया था कि अगर कोई भाजपा का नेता ध्वजारोहण करेगा तो विरोध की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। 26 जनवरी को जिले में भी किसानों द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा।
एडीसी होंगे ओवरआल इंचार्ज : डीसी के आदेशों के अनुसार 26 जनवरी के दिन एडीसी समवर्तक सिंह जिले के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। वहीं, संबंधित उपमंडलाधीश अपने-अपने अधीनस्थ उपमंडल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी होंगे। जिलाधीश ने आदेश जारी कर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया है ताकि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था बनी रहे। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी 26 जनवरी को सुबह ही अपने अपने निर्धारित स्थानों पर तैनात होंगे।
विज्ञापन

इनको रखा गया है रिजर्व : इसके अलावा तहसीलदार विजय कुमार के साथ रिजर्व उपमंडल फतेहाबाद, बीडीपीओ विनय कुमार के साथ रिजर्व उपमंडल फतेहाबाद, नायब तहसीलदार भजनदास के साथ रिजर्व उपमंडल रतिया, नायब तहसीलदार रामचंद्र के साथ रिजर्व उपमंडल टोहाना तथा बीडीपीओ नरेंद्र सिंह के साथ रिजर्व उपमंडल टोहाना को ड्यूटी पर लगाया गया है।
जिले में कानून, शांति व्यवस्था एवं किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 (1) व 23 (2) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए 26 जनवरी के दिन होने वाले समारोह की समाप्ति तक अधिकारियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। -डॉ.नरहरि सिंह बांगड़, उपायुक्त, फतेहाबाद।
मंत्री कमलेश ढांडा के आगमन से संबंधित अभी कोई फाइनल सूचना नहीं मिली है। सोमवार को बातचीत कर पता किया जाएगा कि वह समारोह में शामिल होंगी या नहीं। -बलदेव सिंह ग्रोहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें