फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

357 हेल्थ वर्करों को लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिले भर में 357 हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन दी गई। अब तक कुल 2459 हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है और सोमवार तक कोरोना वैक्सीन लगाने का प्रथम चरण पूरा कर लिया जाएगा। उसी दिन 5680 डोज और आ जाएंगी। बता दें कि 13 जनवरी को जिले में कोरोना वैक्सीन की 5820 डोज आई थी। यह डोज प्रथम श्रेणी में काम करने वाले हेल्थ वर्कर्स को दी जा रही है। पहले चरण में पहली डोज 4700 पात्रों को लगनी है। पहला चरण 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद और डोज आ जाएंगी। विभाग का दावा है कि 16 जनवरी के बाद लगातार रोजाना कर्मचारियों को डोज दी जाएगी। दस दिन में सभी कर्मचारियों को डोज दे दी जाएगी। इसके बाद इन्हीं पात्रों को दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें