फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री का किया विरोध, पुलिस ने 175 किसानों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
किसानों को आगे बढ़ने से रोकते हुए पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
रतिया/फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शुक्रवार को रतिया रैली में पहुंचने के दौरान किसानों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने 175 किसानों को हिरासत में लिया। मुख्यमंत्री के जाते ही सभी किसानों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आने वाले मार्ग को अवरोधक लगाकर बंद करते हुए किसानों को हेलिपैड के रास्ते से पहले ही रोक दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला किसानों से थोड़ा आगे निकला तो उन्होंने काले झंडे लहराने शुरू कर दिए और मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे जाने लगे। किसानों के आगे निकलने पर पुलिस प्रशासन ने वहां मौजूद बसों को किसानों के आगे खड़ा करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया और करीब 95 किसानों को दो बसों में बिठाकर फतेहाबाद पुलिस लाइन ले गए। गिरफ्तार किए गए किसान नेता जरनैल सिंह मलवाला, राजविंदर चहल, राम जाट,निर्भय सिंह, अमन रतिया ने कहा कि देश का किसान न डरेगा, न झुकेगा बल्कि अपने हक की लड़ाई के लिए लड़ता रहेगा।
पगड़ी संभाल जट्टा के सदस्यों को टोहाना रोड बाईपास पर रोका

वहीं दूसरी तरफ पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के सदस्य गांव नथवान के पंचायत घर में प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान की अगुवाई में कार्यक्रम स्थल की ओर पैदल रवाना होने लगे तो टोहाना रोड बाईपास के पास पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के रोकने पर किसान सड़क पर ही लेट गए और कुछ किसान आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। करीब 80 किसानों को बसों में बिठाकर कुलां चौकी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें