फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क हादसे में बाइक चालक बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। शहर के बाईपास पर दो बाइकों की टक्कर में फतेहाबाद के गांव नागला निवासी 65 वर्षीय गुरमीत की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई लाल सिंह के बयान पर टक्कर मारने वाले बाइक चालक गांव संदलाना निवासी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

लाल सिंह ने कहा कि उसका भाई गुरमीत सिंह बरवाला में किसी काम से आया था। इस दौरान जब वह गांव की तरफ जा रहा था तो सर्विस लेन पर बाईपास पर चढ़ते समय गलत दिशा में आ रहे बाइक चालक ने गुरमीत की बाइक में टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कुछ समय बाद उपचार के दौरान गुरमीत ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि आरोपी अनिल भी हादसे में घायल हो गया था। अभी वह उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें