फतेहाबाद जिले के फुलां गांव में कीटनाशक दुकान पर जांच करती सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनै
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को भोडिया बाईपास और गांव फुलां में कीटनाशक विक्रेताओं पर छापा मारा। इस दौरान फुलां गांव में दुकान से 13.5 किलोग्राम एक्सपायरी कीटनाशक बरामद किया। टीम ने एक्सपायरी कीटनाशकों को गड्ढे में दबाकर नष्ट कराया। कृषि विभाग ने संबंधित दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कार्रवाई हिसार रेंज सीएम फ्लाइंग टीम की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि दुकानों पर नियमों की गंभीर अनदेखी पाई गई है। एक्सपायरी कीटनाशकों का भंडारण किया जा रहा था और आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद नहीं थे। कृषि विभाग की टीम ने पेस्टीसाइड के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। जांच के दाैरान दुकान पर कंपनी का अथाॅरिटी लेटर उपलब्ध नहीं था। स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया। दुकान पर लाइसेंस प्रदर्शित नहीं किया गया था। दुकान के बाहर फर्म का नाम या स्टॉक बोर्ड भी नहीं लगा था। कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग के जिला गुणवत्ता एवं नियंत्रक निरीक्षक जगीर सिंह, एसडीओ सुभाष लोहान, एएसआई सुरेंद्र और एचसी विजय मौजूद रहे।
-
कीटनाशक बिक्रेताओं की दाे दुकानों पर जांच की गई। इसमें गड़बड़ी मिलने पर कीटनाशक दवाइयों को नष्ट करवा दिया। दवाइयों के सैंपल भरकर लैब में भेजे गए। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. जगीर सिंह, जिला गुणवत्ता एवं नियंत्रक निरीक्षक, कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद