फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकारी भवन में रखा जाए ईवीएम’

Wed, 23 Apr 2014 12:06 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्ल्स कॉलेज में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा कॉलेज की छात्राओं को घूरने और परेशान करने के मामले में ‘जिंदगी’ संस्था के पदाधिकारी मंगलवार को डीएसपी नृपजीत से मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ईवीएम को यहां से हटाने और सरकारी भवन में रखने मांग की है।
विज्ञापन



               डीएसपी को ज्ञापन सौंपने गए जिंदगी संस्था के प्रधान हरदीप सिंह, इनेलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज, कराटे संघ के जिला प्रधान सतीश बैनीवाल, जनवादी महिला नौजवान समिति की अध्यक्षा अनीता क्रांति, बलविंद्र सरवटा, सुरेंद्र नायक, सुरेंद्र भाटिया कॉलोनी और राहुल शर्मा शामिल थे।

 ज्ञापन में संस्था ने मांग रखी है कि वहां तैनात बीएसएफ के जवान लड़कियों को घूरते हैं। और उनकी विडियो क्लिपिंग बनाते हैं। जवान अधोवस्त्रों में इधर-उधर घूमते हैं।
विज्ञापन


 डीएसपी नृपजीत सिंह ने उन्हें बताया कि गर्ल्स कॉलेज के बाहर दो महिला पीसीआर की तैनाती की गई है। और वह स्वयं मौके पर जाकर जांच करेंगे। उधर कॉलेज की छात्राऐं सोनालिका व रमनदीप ने भी बीएसएफकर्मियों के व्यवहार के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।

दोनों ने बताया कि उन्होंने इन घटनाओं के बारे में प्रिंसिपल को अवगत करवा दिया था लेकिन कोई कार्रवाही नहीं की। जबकि प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने डीएसपी को मामले की जानकारी दे दी थी।


 जिंदगी संस्था के प्रधान हरदीप सिंह ने बताया कि जब वह ज्ञापन देने गए। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। तो वह 73 नंबर रूम में ज्ञापन देने गए वहां उनसे ज्ञापन नहीं लिया गया। ज्ञापन पढ़कर उसे लेने से मना कर दिया गया। उसके बाद वे डीएसपी नृपजीत सिंह के पास गए। उन्होंने डीएसपी विजय कुमार को बुलाया। बाद में डीएसपी ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें