फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन शैली में बदलाव लाकर हर बीमारी से बचा जा सकेगा : परमजीत कौर

Fri, 08 Nov 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में कैंसर दिवस पर कार्यक्रम के दौरान जागरूक करते डॉ. ​शिव सचदेवा। 
विज्ञापन
टोहाना। हेरिटेज स्कूल ऑफ नर्सिंग में नर्सिंग स्कूल एवं रजत संस्था की ओर से राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि रजत संस्था के चेयरमैन डॉ.शिव सचदेवा रहे जबकि अध्यक्षता नर्सिंग स्कूल की प्राचार्य परमजीत कौर ने की।
विज्ञापन

डॉ.सचदेवा ने बताया कि प्रति वर्ष करीब 9 लाख कैंसर रोगियों की मृत्यु हो जाती है जबकि 14 लाख कैंसर के नए रोगी आ जाते हैं। कैंसर जागरूकता दिवस को मेरी क्यूरी की जयंती के साथ जोड़कर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर हमें लगता है कि घाव नहीं भर रहा है तथा मस्से में बदलाव आ गया है। खाना निगलने में परेशानी हो रही है, वजन कम हो रहा है, बुखार लगातार चल रहा है, असामान्य रूप से रक्त या मवाद आ रहा है तो चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। हमें गर्म-गर्म खाना नहीं खाना, फास्ट-फूड का सेवन कम करना, डिब्बे बंद आचार का प्रयोग न करें, प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
सचदेवा ने स्तन कैंसर की जांच का विशेष तरीका भी बताया। प्राचार्य परमजीत कौर ने बताया कि किसी परिवार के सदस्य या अन्य किसी को कैंसर है तो उसका विश्वास न डगमगाने दें। हम अपनी जीवन शैली में बदलाव लाते है तो इस भयानक बीमारी से बच सकते हैं। इस मौके पर हीमनदीप, राजविंद्र, रजनी, परमजीत नैन, नवप्रीत एवं पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें