लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी कितना खर्च कर रहे हैं और कितना ब्योरा निर्वाचन अधिकारी को दे रहे हैं, यह सवाल हो सकता है। चौंकाने वाली बात सामने आई है कि अभी तक कोई भी प्रत्याशी तय सीमा के पास ही नहीं पहुंच पाया।
हालांकि चुनाव के दौरान मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए सब कुछ किया जाता रहा, जिसमें पैसा भी शामिल था। लोकसभा चुनाव के लिए गठित आर्थिक पर्यवेक्षक कमेटी को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार 9 अप्रैल तक विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 18 प्रत्याशियों ने 13378463 रुपये खर्च किए हैं।
कमेटी प्रत्येक राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी और उम्मीदवार के खर्च की बारीकी से जांच कर रही है। सिरसा क्षेत्र में 18 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 8 निर्दलीय भी हैं। 18 उम्मीदवारों में कांग्रेस, इनेलो, बीएसपी, सीपीआईएम, हजकां, आप, वीएसआईपी पार्टी और बाकी निर्दलीय हैं।
यह आंकड़ा सरकारी रिकॉर्ड में जमा कराई गई राशि का है।
उम्मीदवार का नाम पार्टी 9 अप्रैल तक खर्च
अशोक तंवर कांग्रेस 3932764
चरणजीत सिंह रोड़ी इनेलो 2766677
डॉ. सुशील इंदौरा हजकां 2538804
पूनमचंद रति आप 1600598
मांगेराम बीएसपी 665785
कामरेड रामकुमार सीपीआईएम 570226
संजीव भोजराज वीएसआईपी 143066
बलवंत सिंह बीएसएमपी 66175
राजकुमार नागर एसपी 22800
हंसराज हंसा जेएम 34050
रणवीर खोबरा 558515
जगदीश निर्दलीय 153750
जयपाल भट्टी ,, 105000
फकीरचंद ,,
मंजीत सिंह ,,
मेवासिंह ,,
राजबीर पलना ,,
सुरेंद्र कुमार
कुल राशि 13378463