फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रधान की भी नहीं मानी, शहर के बीचोंबीच बनाया कचरा डंपिंग प्वाइंट, दुकानदारों ने किया विरोध

Fri, 28 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के जवाहर चौक में कचरे का उठान करता कर्मचारी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर के जवाहर चौक में एक बार फिर से कचरा डंपिंग प्वाइंट बना दिया है। दुकानदारों के विरोध के चलते प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने करीब डेढ़ माह पहले यहां से डंपिंग प्वाइंट हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन नगर परिषद अधिकारियों ने एक बार फिर से वीरवार को यहां पर प्वाइंट बना दिया गया। दुकानदारों ने इसको लेकर विरोध किया। विरोध के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने एक बार फिर से प्वाइंट हटाने का दावा किया है।
विज्ञापन

दुकानदार गुरदीप सिंह, महेश कुमार, विकास उतरेजा ने कहा कि शहर का जवाहर चौक मुख्य बाजार है। लेकिन नगर परिषद अधिकारी यहां पर शहर का कचरा डलवाकर दुकानदारों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। दुकानों के आगे कचरे का ढेर लगा होने से ग्राहक भी नहीं आते हैं। दोपहर 12 बजे तक कचरे का उठान नहीं होता है। इस संबंध में जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया के संज्ञान में भी मामला लाया गया है।

नगर परिषद ने एजेंसी को दे रखा है ठेका
शहर में डोर टू डोर कचरा उठान और डंपिंग प्वाइंट से कचरे के उठान का ठेका एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी को पांच साल के लिए काम मिला है। समय पर कचरा उठान न होने को लेकर करीब डेढ़ माह से सवाल उठ रहे हैं और नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने मॉनिटरिंग के लिए कमेटी भी गठित की थी लेकिन सक्रिय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


आसपास के क्षेत्र की सफाई करने के बाद कचरे को उठान के लिए इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद समय पर उठान भी हो रहा है। जवाहर चौक से आपत्ति के चलते डंपिंग प्वाइंट को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

-सतपाल सैनी, सीएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें