फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गोद देने के बाद भी नहीं सुधर रहे शहर के पार्क

Sat, 28 Dec 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद की ओर से शहर में बने विभिन्न पार्कों को सफाई के लिए संस्थाओं को गोद दिया है। इसके बाद भी इनमें गंदगी फैली है। कुछ पार्कों को तो नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना लिया है। पार्क में नशा करने के बाद नशेड़ी इंजेक्शन और सुई वहां पर फेंक रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के सिरसा रोड पर हरित पट्टी पर गंदगी के ढेर लगे हैं। इसकी दीवारों को तोड़कर वहां वाहन खड़ा करने की जगह बनाई गई है। इस कारण पार्कों में गंदगी फैली है। कई झूले तक टूटे पड़े हैं। हरित पट्टी में गंदगी के ढेर लगे होने के कारण दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है।

मरम्मत और सफाई के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने इन पार्कों को संस्थाओं को गोद दिया है। नगर परिषद की ओर से पार्कों के रखरखाव के लिए इन संस्थाओं को 4.40 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से भुगतान भी किया जाता है।
विज्ञापन


-

स्वर्ण हेरिटेज पार्क में हर समय मिल रहे नशेड़ी

- शहर के तहसील चौक में बने स्वर्ण हेरिटेज पार्क में हर समय नशेड़ी बैठे मिल रहे हैं। इस कारण आम लोगों को इस पार्क का कोई फायदा नहीं हो रहा है। पार्क की चहारदीवारी चिल्ली झील की तरफ लगती है। वहां सफाई के समय इंजेक्शन और सुई इत्यादि मिल रहे हैं। गांजा, स्मैक पीने के लिए प्रयोग होने वाले कागज भी वहां पर पड़े हैं। पार्क से नशेड़ियों को हटाने के लिए लोगों ने पुलिस से गश्त करवाने की मांग की है।



हरित पट्टी पर रेहड़ी संचालकों का कब्जा, फैली गंदगी

- शहर के सिरसा रोड के दोनों ओर बनी हरित पट्टी पर रेहड़ी संचालकों ने रेहड़ियां लगाकर कब्जा किया है। कई सब्जी और फास्ट फूड विक्रेता हर समय गंदगी फैलाते रहते हैं। रेहड़ी संचालक रात को अपनी रेहड़ी को घर ले जाने के बजाय हरित पट्टी पर ही खड़ा कर देते हैं। कुछ वाहन चालकों ने हरित पट्टी की दीवारों को तोड़ कर वहां अपने वाहन भी खड़े किए हैं।



पार्कों के बेहतर रखरखाव के लिए उन्हें सामाजिक संस्थाओं को गोद दिया गया है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से संस्था को अनुदान राशि भी दी जाती है। अगर फिर भी सफाई संबंधी कोई दिक्कत आ रही है तो अधिकारियों से बात कर समस्या सुलझाई जाएगी।
विज्ञापन

- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें