फतेहाबाद। शहर के सेक्टर में निर्माणाधीन अस्पताल के पास कैंटर चालक जयवीर का शव मिलने के 30 घंटे बाद भी पुलिस हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
जांच में मोबाइल बातचीत और लोकेशन डेटा का भी इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन वीरवार शाम तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं आया। जयवीर का शव बुधवार सुबह मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मृतक के मामा श्रवण के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। श्रवण ने बताया कि जयवीर खुद अपने कैंटर को चलाता था और गाजियाबाद से सामान लेकर बीकानेर जा रहा था। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस पूरी लगन से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है। संवाद